{"_id":"6453b2dc4d753b4fed03f416","slug":"asteroid-news-asteroid-to-come-as-close-to-earth-nasa-issues-alert-2023-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asteroid News: धरती की तरफ आ रही बड़ी आफत! नासा ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Asteroid News: धरती की तरफ आ रही बड़ी आफत! नासा ने जारी किया अलर्ट
Thu, 04 May 2023 06:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 04 May 2023 06:59 PM IST
विज्ञापन
asteroid to come as close to earth
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Asteroid News: धरती के लिए काफी लंबे से एस्टेरॉयड को खतरा माना जा रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगर धरती से एस्टेरॉयड की टक्कर होती है, तो बड़ी तबाही मच सकती है। बताया जाता है कि धरती से एक बार एस्टेरॉयड टकराया था, जिसके बाद धरती से डायनासोर का खात्मा हो गया था। हालांकि वैज्ञानिकों ने धरती से कई बार एस्टेरॉयड के टक्कर होने की संभावना जताई, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ। इन दिनों लगातार धरती के पास से एस्टेरॉयड गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की तरफ से अक्सर धरती के करीब एस्टरॉयड के आने की चेतावनी जारी की जा रही है। धरती के बहुत करीब से जब कोई एस्टरॉयड गुजरने वाला होता है, तो चेतावनी जारी की जाती है। अब एक एस्टरॉयड तो इतनी करीब से गुजरेगा, जितना धरती के पास चंद्रमा है। लगातार चार एस्टेरॉयड धरती के पास से गुजरेंगे। धरती के आसपास अंतरिक्ष में घूम रहे एस्टेरॉयड पर नासा नजर रखता है। इससे पहले तीन मई को एक एस्टेरॉयड धरती के पास से गुजरा था।
विज्ञापन
अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कई एस्टरॉयड के धरती के पास से गुजरने की चेतावनी जारी की है। नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी के मुताबिक, एस्टरॉयड 2023 HF7 चार मई को धरती के करीब से गुजरेगा, जो करीब 51 फीट का है। यह धरती से 639,000 किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा।
विज्ञापन
Saturn Ring: बहुत जल्द खत्म हो जाएंगे शनि ग्रह के छल्ले? जानिए आखिर क्या है इसकी वजह
इसके अलावा 4 मई को यानी आज ही एस्टरॉयड 2023 HH7 भी धरती के पास से जाएगा, जो 89 फीट है। यह धरती के करीब 839,000 किलोमीटर दूरी से गुजरेगा। चार मई को ही 2023 HZ4 एस्टेरॉयड धरती के पास से गुजरेगा। इन एस्टरॉयड में यह सबसे बड़ा है और यह 180 फीट का है। धरती से करीब 3,080,000 किलोमीटर की दूरी से यह गुजरेगा। इस एस्टरॉयड से धरती को खतरे की संभावना है।
Aliens World: मिल गया 'एलियंस की दुनिया' का रास्ता! शोध से वैज्ञानिकों के उड़े होश, अब खुलेंगे बड़े रहस्य
इसके बाद पांच मई को एक एस्टरॉयड धरती के पास गुजरेगा। तीन दिन में धरती के पास से गुजरने वाला यह पांचवा एस्टरॉयड होगा। इसका 2006 HX57 है, जो 95 फीट का है। यह धरती के सबसे करीब 2,600,000 किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। नासा ने किसी भी एस्टरॉयड के धरती से टकराने की संभावना नहीं जताई है।