Saturn Ring: सौरमंडल में सबसे अनोखे ग्रहों में शनि ग्रह शामिल है, क्योंकि इस ग्रह के चारों ओर छल्ला है। इससे शनि ग्रह को आसानी से पहचाना जा सकता है, लेकिन सबसे हैरानी वाली बात यह है कि अब शनि ग्रह के छल्ले धीरे-धीरे गायब हो रहे हैं। यह भी जानकारी नहीं है कि यह शनि ग्रह के आसपास कब तक रहेंगे। साल 1980 से ही खगोलविदों को यह जानकारी है कि शनि के सबसे अंदर वाले बर्फीले छल्ले को सबसे ऊपरी वायुमंडल खत्म कर रहे हैं। नीचे वाले छल्ले ऊपरी वायुमंडल में घुल रहे हैं और ग्रह पर बारिश हो रही है।
Saturn Ring: बहुत जल्द खत्म हो जाएंगे शनि ग्रह के छल्ले? जानिए आखिर क्या है इसकी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैज्ञानिकों का कहना है कि अमेरिका अतंरिक्ष एजेंसी नासा का जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप शनि ग्रह के छल्ले के खत्म होने से संबंधी जानकारी प्रदान कर सकता है। जेम्स वेब ने शक्तिशाली उपकरणों से वह काम किए हैं, जो अभी तक कोई टेलीस्कोप नहीं कर पाया था।
जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष के सबसे दूर के प्रकाश की तस्वीरें खींचकर भेजी हैं। जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के ग्रह वैज्ञानिक जेम्स ओ डोनोग्यू का कहना है कि शनि ग्रह के छल्लों के खत्म होने की गति का पता लगाया जा रहा है।
Optical illusion: अगर हिम्मत है तो Q की भीड़ में O को ढूंढकर दिखाएं, 10 सेकेंड में ढूंढने वाला कहलाएगा जीनियस
ओ डोनोग्यू ने एक बयान में कहा कि हाल ही में एक शोध से जानकारी सामने आई है कि यह छल्ले आने वाले कुछ लाख साल तक शनि ग्रह का हिस्सा रहेंगे। उन्होंने बताया कि शनि ग्रह के छल्ले कब तक रहेंगे इसका पता लगाने के लिए जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप और हवाई में मौजूद केक ऑब्जर्वेटरी का इस्तेमाल किया जाएगा। टेलीस्कोप की मदद से यह जानने की कोशिश की जाएगी कि शनि ग्रह पर एक पूरे मौसम में रिंग की बारिश में क्या उतार-चढ़ाव आता है।
Aliens World: मिल गया 'एलियंस की दुनिया' का रास्ता! शोध से वैज्ञानिकों के उड़े होश, अब खुलेंगे बड़े रहस्य
खत्म हो जाएगा शनि ग्रह का छल्ला
इससे पहले शोध में पता चला था कि शनि ग्रह पर भारी मात्रा में बर्फ की भारी बारिश हो रही है। नासा के कैसिनी अंतरिक्ष यान ने यह पताया लगाया था कि शनि ग्रह पर हर सेकंड 400 से 2800 किग्रा बर्फ की बारिश हो रही है। अगर ऐसे ही बर्फ की बरसात होती रही, तो आने वाले 30 करोड़ सालों में शनि ग्रह का छल्ला पूरी तरह खत्म हो जाागी। हालांकि बर्फ के गिरने की रफ्तार में बदलाव होता रहता है। एक अनुमान के मुताबिक, यह छल्ला 1 अरब साल में भी न खत्म हो और 10 करोड़ साल में खत्म हो जाए।