फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Army dog meru travels in AC first class to retirement home in Meerut

Viral: ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच से घर पहुंचा सेना से रिटायर हुआ मेरू, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Thu, 23 May 2024 04:01 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 23 May 2024 04:01 PM IST
विज्ञापन
Army dog meru travels in AC first class to retirement home in Meerut
फर्स्ट एसी में सवार सेना से रिटायर हुआ कुत्ता - फोटो : twitter/@AshTheWiz

Army Dog Meru Travels In AC First Class: समाज में किसी खास तरह का योगदान देने पर मिलने वाला सम्मान किसी में भेदभाव नहीं करता, फिर चाहे वह इंसान हो या जानवर। दुनियाभर में कई ऐसे जानवर हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित किया गया है। हाल ही में ऑस्कर अवार्ड शो और कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक डॉग ने अपना जलवा बिखेरा। इसी कड़ी में अब भारतीय सेना का एक डॉग सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, इस डॉग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें लोग उसका पोस्ट रिटायरमेंट सम्मान देखकर हैरान हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सेना का डॉग 'मेरू' मेरठ में रिटायरमेंट होम तक जाने के लिए फर्स्ट एसी कोच में सफर कर रहा है।

विज्ञापन


हाल ही में 22 आर्मी डॉग यूनिट का आर्मी डॉग मेरू अपनी रिटायरमेंट यात्रा की वजह से मशहूर हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में मेरू को रिटायरमेंट के बाद ट्रेन में फर्स्ट एसी कोच में आरामदेह रूप से सफर करता देखा जा रहा है। 9 साल का मेरू एक वफादार ट्रैकर डॉग के रूप में समर्पित अपने करियर के बाद अब रिटायर हो चुका है। सोशल मीडिया पर इसकी रिटायरमेंट होम तक की यात्रा की कई तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं, जो लोगों को हैरान कर रही हैं।
विज्ञापन


देखें तस्वीरें-
 


मेरू की वायरल पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, '22 आर्मी डॉग यूनिट से आर्मी ट्रैकर डॉग मेरू सेवानिवृत्ति पर मेरठ के लिए ट्रेन में सवार हुआ। वह अपने बाकी दिन रिमाउंट एंड वेटरनरी कॉर्प्स (आरवीसी) सेंटर के डॉग्स रिटायरमेंट होम में बिताएंगे। वह एसी प्रथम श्रेणी में यात्रा कर रहा है। रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में सर्विस डॉग को सेवानिवृत्ति पर अपने संचालकों के साथ एसी फर्स्ट में यात्रा करने की अनुमति दी है। दरअसल यह खास इंतजाम रक्षा मंत्रालय की एक नई पहल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed