फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   An eagle was about to chew a snake alive but then the snake spread its hood and played a trick Video Viral

Viral Video: सांप को जिंदा चबाने जा रहा था बाज, लेकिन तभी फन फैलाए नाग ने कर दिया खेल, वीडियो कर देगा हैरान

Tue, 23 Sep 2025 09:58 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 23 Sep 2025 09:58 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में साफ दिखाई देता है कि आसमान का बादशाह कहे जाने वाले बाज ने सांप को अपने मजबूत पंजों से जकड़ रखा है। बाज ने सांप के मुंह को दबा दिया है ताकि वह काट न सके।

विज्ञापन
An eagle was about to chew a snake alive but then the snake spread its hood and played a trick Video Viral
सांप ने बाज के साथ कर दिया खेल - फोटो : एक्स@ChauhanDevyani7

विस्तार

बाज और सांप की दुश्मनी बहुत पुरानी है। दोनों ही एक-दूसरे के जन्मजात दुश्मन माने जाते हैं। जब भी बाज और सांप आमने-सामने आते हैं तो उनके बीच हमेशा मौत तक की लड़ाई देखने को मिलती है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाज और सांप के बीच जबरदस्त भिड़ंत होती दिखती है। शुरुआत में बाज बाजी मारता हुआ नजर आता है, लेकिन कुछ ही देर बाद हालात पूरी तरह पलट जाते हैं और जीत उस जीव की होती है, जिसे सबने पहले हारने वाला समझ लिया था। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में साफ दिखाई देता है कि आसमान का बादशाह कहे जाने वाले बाज ने सांप को अपने मजबूत पंजों से जकड़ रखा है। बाज ने सांप के मुंह को दबा दिया है ताकि वह काट न सके। इतना ही नहीं बाज अपनी नुकीली चोंच से सांप पर लगातार वार करता रहता है। इस समय तक किसी को भी लग रहा था कि अब सांप का बचना नामुमकिन है। बाज अपने शिकार को मारकर खाने की तैयारी में था और जीत उसी की झोली में जाती दिख रही थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सांप ने बाज के साथ कर दिया खेल
लेकिन तभी खेल पूरी तरह बदल जाता है। सांप अचानक से अपनी पूरी ताकत लगाता है और बाज के चारों ओर लिपटना शुरू कर देता है। उसकी नजर सीधा बाज की गर्दन पर होती है। धीरे-धीरे सांप की पकड़ इतनी मजबूत हो जाती है कि बाज खुद को छुड़ा ही नहीं पाता। उसकी ताकत काम नहीं आती और वह छटपटाने लगता है। देखते ही देखते बाज की हालत खराब होने लगती है। सांप उसे कसकर जकड़े रहता है और तब तक नहीं छोड़ता जब तक बाज की जान नहीं निकल जाती। यानी जिस बाज को सब शिकारी मान रहे थे, वही आखिर में शिकार बन गया।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ChauhanDevyani7 नाम की यूजर ने इसे शेयर किया है। महज 34 सेकंड का यह वीडियो अब तक 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। सैकड़ों लोग इस पर लाइक कर चुके हैं और तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा, “प्रकृति का खेल अनोखा है, कभी शिकारी खुद शिकार बन जाता है।” दूसरे ने लिखा, “बाज ने सांप को हल्के में लिया और यही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई।” वहीं, एक और यूजर का कहना था, “बाज की पकड़ कमजोर थी और सांप ने हार नहीं मानी। उसकी जिंदगी का सवाल था। इसलिए उसने अंत तक पूरी ताकत लगाई।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed