{"_id":"5c592ed8bdec22073e1b5470","slug":"amazing-foot-binding-bizarre-practice-for-bound-to-be-beautiful-was-symbol-of-beauty-in-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खूबसूरती के लिए हद पार कर दी थी यहां की महिलाओं ने, अपने पैरों को तोड़कर देती थीं ऐसा आकार","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
खूबसूरती के लिए हद पार कर दी थी यहां की महिलाओं ने, अपने पैरों को तोड़कर देती थीं ऐसा आकार
कहा जाता है की फैशन और खूबसूरत दिखने के कुछ तरीके अजीब और खतरनाक होते हैं। फैशन के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार होते हैं। हालांकि, अगर हम 10 वीं सदी के फैशन के तरीकों पर नजर डालें, तो ये सच है कि उस समय की महिलाओं ने फैशन के खतरनाक ट्रेंड को अपनाया था। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के बाद आपको विश्वास हो जाएगा की उस समय में महिलाएं इस फैशन को अपनाने के लिए अपनी जान से खेल जाती थीं।
2 of 7
- फोटो : facebook
फुट बाइंडिंग चीन में एक फैशन की प्रथा थी जो 1,000 वर्षों पहले चलती थी। 10 वीं से 20 वीं शताब्दी तक, इसे इतिहास की सबसे खतरनाक फैशन प्रवृत्तियों में से एक माना जाता है। सदियों से, छोटे, घुमावदार पैर चीनी संस्कृति में सुंदरता का प्रतीक थे, और पैर-बंधन की विचित्र परंपरा को मां से बेटी, पीढ़ी दर पीढ़ी में अपनाया गया था। जिससे कई चिकित्सा समस्याएं पैदा हुईं और कुछ मामलों में महिलाओं की मृत्यु भी हुई।
3 of 7
- फोटो : facebook
माना जाता है कि फुट-बाइंडिंग की प्रथा सम्राट ली यू के शासनकाल में 970 ई के दौरान शुरू हुई । कथित तौर पर, सम्राट के पसंदीदा पत्नी, याओ-नियांग ने अपने पैरों को चंद्रमा के आकार में बांधा और सम्राट के सामने कमल पर अपने पैरों के अंगूठों के बल पर नृत्य किया। अन्य उपपत्नीयां भी सम्राट को प्रभावित करना चाहती थीं और फिर सभी ने याओ-नियांग की नकल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : facebook
ये जल्द ही फैशन ट्रेंड बन गया और दक्षिण चीन में उच्च वर्ग की महिलाओं द्वारा अपनाया गया और धीरे-धीरे पुरे देश में फैल गया। जबकि शुरुआत में इसे उच्च सामाजिक स्थिति और धन का प्रतीक माना जाता था, और फिर यह सभी महिलाओं के लिए एक तरह से अनिवार्य हो गया।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : facebook
यह दर्दनाक प्रक्रिया आम तौर पर चार साल की उम्र से नौ साल में शुरू कर दी जाती थी, और इस फैशन को प्राप्त करने का केवल एक ही तरीका था, पैरों की हड्डियों को तोड़कर उन्हें आकार देना। अलग-अलग क्षेत्रों में पैरों को आकर देने की विधि भिन्न थी। शहरी क्षेत्रों की महिलाओं में यह सबसे आम था क्योंकि किसान समुदायों की महिलाओं इस फैशन को कम अपनाती थीं क्योंकि उन्हें खेतों में काम करने की आवश्यकता होती थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।