फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Ajab Gajab Woman claims weirdly she has not slept in over 30 years

Ajab Gajab: 30 सालों से सोई नहीं ये महिला, बताई 24 घंटे जागने के पीछे की दिलचस्प वजह

Fri, 02 Aug 2024 04:35 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 02 Aug 2024 04:35 PM IST
सार

आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक महिला ऐसी भी हो जो बीते 30 सालों नहीं सोई है। महिला का दावा है कि उसने अपनी जिंदगी के 30 साल जागते हुए बिता दिए हैं। महिला ने इसके पीछे एक दिलचस्प वजह बताई है।

विज्ञापन
Ajab Gajab Woman claims weirdly she has not slept in over 30 years
Sleep - फोटो : istock

विस्तार

Woman Claims She Has Not Slept In Over 30 Years: स्वस्थ रहने के लिए जिस तरह खाना खाने और पानी पीने की जरूरत होती है। उसी तरह सोना भी हमारे लिए बेहद जरूरी होता है। रात को सोते समय हमारा शरीर हार्मोन जारी करता है, जो कोशिकाओं की मरम्मत और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करती है। नींद हमारे मस्तिष्क को सीखने और याददाश्त को मजबूत करने की क्षमता प्रदान करती है, ताकि हम अगले दिन उठकर बेहतर तरीके से काम कर सकें। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक महिला ऐसी भी हो जो बीते 30 सालों नहीं सोई है। महिला का दावा है कि उसने अपनी जिंदगी के 30 साल जागते हुए बिता दिए हैं। अगर आप यह सोच रहे हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है, तो महिला ने इसके पीछे एक दिलचस्प वजह भी बताई है। इस महिला की पूरी कहानी सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

विज्ञापन


एक रिपोर्ट के मुताबिक, वियतनाम की रहने वाली एक महिला ने हाल ही में एक अजीबोगरीब दावा किया है। महिला का कहना है कि वह पिछले 30 सालों में कभी सोई ही नहीं है। दिलचस्प बात ये है कि यह किसी बीमारी की वजह से नहीं हुआ है, बल्कि यह प्रैक्टिस का नतीजा है। सुनने में भले ही ये अजीब लग रहा होगा, लेकिन महिला का कहना है कि उसे ऐसा बनने में कई साल लग गए।
विज्ञापन


’30 साल से सोई ही नहीं ये महिला’
आपको बता दें कि वियतनाम की रहने वाली 49 साल की गुएन नगॉक माइ किम (Nguyen Ngoc My Kim) अपने गृह क्षेत्र में ‘कभी न सोने वाली दर्जी’ के नाम से मशहूर हैं। खास बात ये है कि महिला इस उपाधि को खुशी-खुशी स्वीकार करती हैं। किम के मुताबिक, वह कई दशकों से वो सोई नहीं हैं। उन्होंने बताया कि न सोने की वजह से आज तक उसके स्वास्थ्य को कोई नुकसान भी नहीं हुआ है। उन्हें सोने की ज़रूरत महसूस ही नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किम बताती हैं कि वो हमेशा से ऐसी नहीं थीं। दरअसल, जब वह छोटी बच्ची थीं, तो देर रात तक जागकर पढ़ा करती थीं। वहीं जब वह टेलर बनीं, तो काम के चक्कर में वह कभी-कभी पूरी रात नहीं सोती थीं। पहले उन्हें थकान भी महसूस होती थी। कई बार उनके साथ एक्सीडेंट भी हो जाते थे। लेकिन महीनों तक इसी तरह जागने से उनका शरीर और आंखें इसी आदत में ढल गए। अब वह चाहकर भी सो नहीं पाती हैं। उनकी दुकान की लाइट हमेशा जलती रहती है वह हर वक्त काम करती हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed