फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Afghanistan’s Haunted Military Outpost Strange Nighttime Events Uncovered details explained in Hindi

Haunted Military Outpost: अफगानिस्तान का हॉन्टेड मिलिट्री आउटपोस्ट, जहां रात में होती हैं रहस्यमयी घटनाएं

Wed, 03 Sep 2025 04:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 03 Sep 2025 04:47 PM IST
सार

Haunted Military Outpost: अफगानिस्तान के हेलमंद प्रोविंस में डरावनी जगह स्थित है। ऑपरेशन एनड्यूरिंग फ्रीडम के पहले यहां पर एक आउटपोस्ट था, जिसे द रॉक के नाम से जाना जाता था।

विज्ञापन
Afghanistan’s Haunted Military Outpost Strange Nighttime Events Uncovered details explained in Hindi
अफगानिस्तान का हॉन्टेड मिलिट्री आउटपोस्ट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

 Haunted Military Outpost: अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे से वैश्विक राजनीति में एक नई पटकथा की शुरुआत हुई। इस देश का इतिहास अनोखा रहा है। यहां पर जिस किसी भी साम्राज्य ने अपनी प्रभावशीलता जमाने की कोशिश की, उसकी यहां पर सिर्फ कब्रें ही खुदी हैं। इस कारण अफगानिस्तान को ग्रेवयार्ड ऑफ एम्पायर्स के नाम से जाना जाता है। 1979 से लेकर 1989 के बीच सत्ता संघर्ष के दौरान यहां पर करीब 10 हजार से भी ज्यादा सोवियत सैनिक मारे गए थे। 2001 से 2021 के बीच कई अमेरिकी सैनिकों ने भी अफगानिस्तान में अपनी जान गवाई।

विज्ञापन


इस बीच आज हम आपको अफगानिस्तान के एक ऐसे हॉन्टेड मिलिट्री आउटपोस्ट के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में कहा जाता है कि वहां पर आज भी कई रहस्यमयी आवाजें सुनाई देती हैं। इस जगह पर कई पैरानॉर्मल घटनाएं होती हैं, जिसका जिक्र यहां पर तैनात रहे कई मरीन सैनिकों ने किया था। आइए बताते हैं इस रहस्यमयी जगह के बारे में...
विज्ञापन


अफगानिस्तान के हेलमंद प्रोविंस में डरावनी जगह स्थित है। ऑपरेशन एनड्यूरिंग फ्रीडम के पहले यहां पर एक आउटपोस्ट था, जिसे द रॉक के नाम से जाना जाता था। अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान में कदम रखने से पहले यह जगह तालिबानी आतंकियों के कब्जे में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rivers: दुनिया की पांच सबसे खतरनाक नदियां, किसी का रातों रात बदल जाता है बहाव, तो कोई बारिश में बन जाती है आफत

स्थानीय लोगों के मुताबिक, अमेरिकी मिसाइल के हमले ने इस पूरी जगह को तबाह कर दिया। इस हमले में कई तालिबानी आतंकी वहां पर जिंदा ही दफन हो गए। हालांकि, खोजबीन में यहां पर कई हड्डियां भी मिलीं, जो करीब 100 साल से भी अधिक पुरानी थीं। बता दें कि सुरक्षा कारणों की वजह से इस जगह का अब तक विस्तृत अध्ययन नहीं हो पाया है।


चीन को गधे बेचकर कमाई कर रहा पाकिस्तान, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, आखिर गधों का क्या करता है ड्रैगन?

कई लोगों का कहना है कि ये रॉक बहुत समय पहले एक किला हुआ करता था। ऑपरेशन एनड्यूरिंग फ्रीडम के दौरान यहां पर तैनात कई मरीन सैनिक और ब्रिटिश सेना के लोगों ने इस बात का दावा किया कि उन्हें इस स्थान पर कई रहस्यमयी घटनाएं दिखाई देती थीं। उन्हें अमूमन अजीबोगरीब स्टेटिक रेडियों की आवाजें सुनाई देतीं। इसके अलावा उन्होंने कई रहस्यमयी लाइटें भी देखीं।

Weird News: उड़ते जहाज में जन्म लेने वाले बच्चों को कहां की मिलेगी नागरिकता? जानिए क्या कहता है कानून

इस जगह के बारे में बात करते हुए कुछ सैनिकों ने बताया था कि रात के घने अंधेरे में उनको रसियन आवाजें सुनाई देती थीं। मरीन सैनिकों को अक्सर इस स्थान पर ऐसा महसूस होता था कि कोई उन्हें देख रहा है। इसके अलावा उनको सड़े मांस की बदबू भी आती थी। अफगानिस्तान के इस मोस्ट हॉन्टेड मिलिट्री आउटपोस्ट के रहस्य से अब तक पर्दा नहीं उठ सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed