फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Most Dangerous Rivers in the world Check full list duniya ki sabse khatarnak nadi

Rivers: दुनिया की पांच सबसे खतरनाक नदियां, किसी का रातों रात बदल जाता है बहाव, तो कोई बारिश में बन जाती है आफत

Wed, 03 Sep 2025 04:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 03 Sep 2025 04:14 PM IST
सार

Most Dangerous Rivers: भारत में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से कई राज्यों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। जब जीवनदायिनी नदियों में पानी बढ़ जाता है, तो यह लोगों के लिए आफत बन जाती हैं।

विज्ञापन
Most Dangerous Rivers in the world Check full list duniya ki sabse khatarnak nadi
दुनिया की पांच सबसे खतरनाक नदियां - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Most Dangerous Rivers: भारत में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से कई राज्यों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। जब जीवनदायिनी नदियों में पानी बढ़ जाता है, तो यह लोगों के लिए आफत बन जाती हैं। आज हम आपको अपनी इस खबर में दुनिया की पांच सबसे खतरनाक नदियों के बारे में बताएंगे। 

विज्ञापन


अमेजन नदी

अमेजन नदी की लंबाई 6200 किलोमीटर से लेकर 7,000 किलोमीटर तक बताई जाती है। इसके साथ ही यह दुनिया की सबसे लंबी और सबसे बड़ी नदी मानी जाती है। इस नदी की घाटी दक्षिण अमेरिका के आठ देशों में फैली है। ब्राजील, बोलीविया, पेरू, इक्वाडोर, कोलंबिया, वेनेजुएला, गुयाना, सूरीनाम और फ्रेंच गुयाना तक यह नदी बहती है। जंगलों के बीच बहने वाली इस नदी कई खतरनाक जीव पाए जाते हैं। इस नदी में दुनिया के सबसे बड़े सांप एनाकोंडा भी पाए जाते हैं।
विज्ञापन

 

Most Dangerous Rivers in the world Check full list duniya ki sabse khatarnak nadi
दुनिया की पांच सबसे खतरनाक नदियां - फोटो : Adobe Stock

रेड रिवर 

अमेरिका के दक्षिणी हिस्से में बहने वाली रेड रिवर देखने में जितनी आकर्षक है उतनी डरावनी भी है। इस नदी का बहवा रातों रात बदल जाता है जो स्थानीय लोगों के लिए बेहद खतरनाक है। इसके अलावा नदी में खतरनाक भवर है। अगर इसकी चपेट में कोई इंसान आ गया, तो उसका बचना मुश्किल है। इस नदी के रातों रात बहाव बदलने की वजह से कभी-कभी बड़ा हादसा होने का डर रहता है। इसलिए यह नदी बेहद खतरनाक मानी जाती है। 
 

Most Dangerous Rivers in the world Check full list duniya ki sabse khatarnak nadi
दुनिया की पांच सबसे खतरनाक नदियां - फोटो : Adobe Stock

यांग्त्जी नदी 

चीन में बहने वाली यांग्त्जी नदी एशिया की सबसे लंबी नदियों में से एक है। बारिश के मौसम में यह नदी अपने पूरे उफान पर होती है और चीन के लिए आफत बन जाती है।  6,300 किमी में बहने वाली यह नदी चीन के सबसे बड़े शहर वुहान के बीच से बहती है। इस नदी को चीन में जियांग के नाम से भी जाना जाता है। यह भी दुनिया की खतरनाक नदियों में शामिल है। 

चीन को गधे बेचकर कमाई कर रहा पाकिस्तान, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, आखिर गधों का क्या करता है ड्रैगन?

विज्ञापन

Most Dangerous Rivers in the world Check full list duniya ki sabse khatarnak nadi
दुनिया की पांच सबसे खतरनाक नदियां - फोटो : Adobe Stock

रिओ टिंटो

स्पेन में बहने वाली रिओ टिंटो का रगं बाकी नदियों से बिल्कुल अलग है। इस नदी का रंग खून की तरह लाल है। सोने-चांदी और तांबे की खदानों के बीच से होकर यह नदी निकलती है। न आप इस नदी पानी पी सकते हैं, ना इसमें खड़े हो सकते हैं। स्पेन में बहने वाली लाल रंग की इस नदी में सिर्फ कुछ जलीय सूक्ष्मजीव ही रहते हैं जो इसके तेजाबी पानी को सहन कर पाते हैं। यह स्पेन के सिएर्रा मोरेना पहाड़ श्रृंखला से निकलती है और अन्ध महासागर में जाकर गिर जाती है। यह अपने लाल-नारंगी पानी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। 

Weird News: उड़ते जहाज में जन्म लेने वाले बच्चों को कहां की मिलेगी नागरिकता? जानिए क्या कहता है कानून

Most Dangerous Rivers in the world Check full list duniya ki sabse khatarnak nadi
दुनिया की पांच सबसे खतरनाक नदियां - फोटो : Adobe Stock

येलो रिवर

चीन की येलो रिवर दुनिया की सबसे खतरनाक नदियों में से एक है। यह नदी अपने बहाव क्षेत्र में 24 बार रास्ता बदलती है। इस नदी की वजह से चीन में हर साल तबाही मचती है। यह नदी रौद्र रूप धारण कर लेती है, तो अपने रास्ते में आने वाले हर तीज को तबाह कर देती है। इसकी वजह हर साल हजारों लोगों की मौत हो जाती है। इसे चीन में दुख की नदी कहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed