{"_id":"68b817440f61235a830de61d","slug":"pakistan-country-of-donkeys-earns-money-by-selling-animal-china-what-price-why-does-buy-2025-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चीन को गधे बेचकर कमाई कर रहा पाकिस्तान, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, आखिर गधों का क्या करता है ड्रैगन?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
चीन को गधे बेचकर कमाई कर रहा पाकिस्तान, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, आखिर गधों का क्या करता है ड्रैगन?
Wed, 03 Sep 2025 03:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 03 Sep 2025 03:55 PM IST
सार
Zara Hatke: पाकिस्तान में गधों की कीमत भी आसमान छू रही है। इसका कारण जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, चीन को पाकिस्तान अपने गधे बेच रहा है। चीन में पाकिस्तानी गधों की कीमत काफी बढ़ गई है। गधों को बेचकर पाकिस्तान खूब कमाई कर रहा है।
विज्ञापन
चीन को गधे बेचकर कमाई कर रहा पाकिस्तान, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
Pakistan Donkey Trade: पाकिस्तान की आर्थिक स्थित हालत खराब है। पड़ोसी देश में महंगाई आसमान छू रही है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि पाकिस्तान में गधों की कीमत भी आसमान छू रही है। इसका कारण जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, चीन को पाकिस्तान अपने गधे बेच रहा है। चीन में पाकिस्तानी गधों की कीमत काफी बढ़ गई है। गधों को बेचकर पाकिस्तान खूब कमाई कर रहा है। आज हम आपको बताते हैं कि आखिर गधों को क्यों खरीद रहा है और कीमत क्या है?
विज्ञापन
पाकिस्तान के गधों का सबसे बड़ा खरीददार है चीन
हाल के वर्षों में पाकिस्तान गधों के निर्यात से काफी कमाई कर रहे है। पाकिस्तानी गधों का चीन सबसे बड़ा खरीददार है। लेकिन सवाल है कि चीन गधों का क्या करता है? दरअसल, चीन में एक पारंपरिक दवा बनाई जाती है, जिसे एजियाओ कहा जाता है। इस दवा को बनाने में गधे की खाल का इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन
माना जाता है कि यह रक्त संचार, त्वचा की सुंदरता और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाती है। वैज्ञानिक तौर पर इन दावों का कोई ठोस सबूत नहीं है, लेकिन चीन में इसकी मांग हर दिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
Kim Jong Un Train: कैसी है किम जोंग उन की खास ट्रेन, किन-किन देशों में जाती है? जानिए कितना होता है खर्च
बढ़ती जा रही गधों की कीमत
हाल के वर्षों में पकिस्तान में गधों की कीमत में काफी उछाल देखने को मिला है। पहले 50 हजार रुपये तक में एक गधा मिल जाता है, लेकिन अब अच्छी नस्ल के गधे दो से तीन लाख रुपये तक में बिक रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए यह मौका है।
Viral Video: सड़क पर खड़े ट्रैक्टर को धकेलने लगा सांड, ड्राइवर को आ गया गुस्सा और फिर..., वायरल हुआ वीडियो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर साल पाकिस्तान गधों के निर्यात से करीब 100 करोड़ पाकिस्तानी रुपये की कमाई कर रहा है। लेकिन गधों की बढ़ती कीमतों पड़ोसी देश में उन गरीबों की हालत खराब कर दी है, जिनकी आजीविका गधों पर निभर्र है। चीन में गधों की खाल सिर्फ दवा नहीं बनाई जाती है, बल्कि वहां के लोग इसका मांस भी खान पसंद करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के हेबेई प्रांत में गधे के मांस से बने बर्गर काफी लोकप्रिय हैं।