फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A young man was seen fighting with a bull after taking off his shirt and pants Video Goes Viral on Internet

Viral Video: शर्ट पैंट उतारकर सांड से लड़ता दिखा युवक, सींग पकड़कर उसे पीछे धकेलता तो कभी गर्दन घुमाता

Tue, 15 Jul 2025 01:46 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 15 Jul 2025 01:46 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में देखा गया कि एक लाल रंग का सांड सड़क से गुजर रहा था, तभी एक युवक अचानक उसकी तरफ बढ़ा। उसने सबसे पहले अपनी शर्ट उतारी, फिर पैंट भी उतार दी और सांड को चुनौती देने लगा। वह कभी सांड की सींग पकड़ने की कोशिश करता तो कभी उसके कान पकड़कर उसे पीछे धकेलने की कोशिश करता रहा।

विज्ञापन
A young man was seen fighting with a bull after taking off his shirt and pants Video Goes Viral on Internet
नशे में युवक सांड़ से लड़ बैठा - फोटो : एक्स@Aanuragshukla

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक अजीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बांगरमऊ नगर के लखनऊ रोड चौराहे पर एक युवक ने बीच सड़क पर एक सांड को रोक लिया और उससे भिड़ने लगा। यह पूरी घटना रविवार को हुई, लेकिन इसका वीडियो सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा गया कि एक लाल रंग का सांड सड़क से गुजर रहा था, तभी एक युवक अचानक उसकी तरफ बढ़ा। उसने सबसे पहले अपनी शर्ट उतारी फिर पैंट भी उतार दी और सांड को चुनौती देने लगा। वह कभी सांड की सींग पकड़ने की कोशिश करता तो कभी उसके कान पकड़कर उसे पीछे धकेलने की कोशिश करता रहा। युवक ताल ठोकता रहा और बार-बार सांड से भिड़ने की हरकतें करता रहा।
विज्ञापन

 


शर्ट उतारकर सांड से भिड़ा शख्स
यह तमाशा करीब 10 मिनट तक चला। इस दौरान सड़क पर गाड़ियां रुक गईं और एक किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। वहां मौजूद लोग युवक को हटाने के बजाय उसका वीडियो बनाने लगे। कोई भी आगे बढ़कर उसे रोकने की कोशिश नहीं कर रहा था। शुरू में एक होमगार्ड ने युवक को हटाने की कोशिश की, लेकिन जब युवक नहीं माना तो वह भी पीछे हट गया।

पुलिस ने कही यह बात
गनीमत रही कि सांड ने युवक पर हमला नहीं किया। वरना वह बुरी तरह घायल हो सकता था। करीब 10 मिनट बाद जब सांड वहां से चला गया तो युवक खुद ही सड़क से किनारे हो गया और यातायात फिर से नॉर्मल हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक नशे में था। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक रूप से ठीक नहीं है। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि युवक के मानसिक रूप से मंदित होने की बात सामने आई है और मामले की जांच की जा रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है। कुछ लोग इसे मजाक समझकर शेयर कर रहे हैं, लेकिन कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि लोग मदद करने की जगह सिर्फ तमाशा क्यों देखते हैं। अगर उस समय कोई बड़ा हादसा हो जाता तो कौन जिम्मेदार होता?

लोगों ने कही यह बात
यह घटना न केवल सड़क पर ट्रैफिक जाम का कारण बनी, बल्कि समाज पर भी सवाल उठाती है। यह सोचने वाली बात है कि अगर कोई परेशानी में हो तो क्या हमारा पहला काम वीडियो बनाना होना चाहिए या मदद करना? ऐसी घटनाएं हमें चेतावनी देती हैं कि हमें दूसरों की मदद के लिए आगे आना चाहिए, न कि तमाशा देखने वालों की भीड़ का हिस्सा बनना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed