फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A woman was cleaning in front of a petrol pump when a car came at high speed and crushed the woman

Viral Video: पेट्रोल पंप के आगे साफ-सफाई कर रही थी महिला, तभी तेज रफ्तार में आई कार और महिला को कुचला

Tue, 22 Jul 2025 09:58 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 22 Jul 2025 09:58 AM IST
सार

Viral Video: इस घटना के बारे में बताया गया है कि यह तमिलनाडु के एक पेट्रोल पंप पर हुई। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला झाड़ू लगाकर पंप पर गंदगी साफ कर रही थी।

विज्ञापन
A woman was cleaning in front of a petrol pump when a car came at high speed and crushed the woman
कार वाले ने महिला को कुचला - फोटो : एक्स@Deadlykalesh

विस्तार

 सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दर्दनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार एक बुजुर्ग महिला को पेट्रोल पंप पर सफाई करते समय कुचल देती है। यह हादसा इतना भयावह है कि जिसने भी इस दृश्य को देखा, वह सन्न रह गया। एक पल की लापरवाही ने एक मासूम जान को गंभीर खतरे में डाल दिया और यह घटना हर किसी के दिल को झकझोर देने वाली है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटना के बारे में बताया गया है कि यह तमिलनाडु के एक पेट्रोल पंप पर हुई। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला झाड़ू लगाकर पंप पर गंदगी साफ कर रही थी। उसी समय एक सफेद कार, जो कुछ देर पहले ही फ्यूल भरवा चुकी थी। अचानक चल पड़ी और सीधे महिला की ओर बढ़ गई। ड्राइवर को शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि सामने कोई है। बिना देखे गाड़ी बढ़ा दी और महिला सीधे अगले पहिये की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को कार ने कुचला
हादसे के तुरंत बाद पेट्रोल पंप पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। वहां मौजूद एक कर्मचारी ने तेजी से ड्राइवर को आवाज देकर गाड़ी रोकने की कोशिश की। पहले-पहल ड्राइवर को यह समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है, लेकिन जैसे ही उसे पता चला कि गाड़ी के नीचे कोई महिला आ गई है, उसने तुरंत गाड़ी रोक दी। आसपास खड़े लोग भी दौड़कर पहुंचे और महिला को बचाने में लग गए।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Deadlykalesh नाम के अकाउंट से साझा किया गया, और इसे लाखों बार देखा जा चुका है। इस दिल दहला देने वाले वीडियो ने इंटरनेट पर भारी प्रतिक्रिया पैदा कर दी है। लोग इस हादसे को लेकर गुस्से और दुख दोनों का इजहार कर रहे हैं। एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा, "हैरानी है कि इतनी बड़ी महिला भी नहीं दिखी?" वहीं दूसरे यूजर ने सवाल उठाया, "ड्राइविंग लाइसेंस ऐसे लोगों को कौन देता है?" कुछ लोगों ने ड्राइवर को “अमीर बाप की बिगड़ी औलाद” तक कह डाला। हालांकि, कुछ यूजर्स का मानना था कि महिला ड्राइवर के ब्लाइंड स्पॉट में रही होगी, लेकिन ज्यादातर लोगों का यही कहना है कि थोड़ी सी भी सावधानी से इस हादसे को रोका जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed