फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A thief entered a DTC bus to steal people slapped him and tore his clothes Video goes Viral

Viral Video: चोरी करने DTC बस में घुसा चोर, जब पकड़ा गया रंगे हाथों तो लोगों ने थप्पड़ मार-मारकर फाड़े कपड़े

Fri, 04 Jul 2025 09:52 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 04 Jul 2025 09:52 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही लोगों को उस शख्स पर शक हुआ, उन्होंने तुरंत उसे बस के अंदर घेर लिया और पीटना शुरू कर दिया। लोगों का गुस्सा इतना था कि जेबकतरे के कपड़े तक फाड़ दिए।

विज्ञापन
A thief entered a DTC bus to steal people slapped him and tore his clothes Video goes Viral
बस में चोरी की हुई खूब पिटाई - फोटो : एक्स@DELHIBUSES1

विस्तार

भीड़भाड़ वाली पब्लिक बसों में यात्रा करना खतरे से खाली नहीं होता है। खासकर तब जब जेबकतरे ऐसे माहौल का फायदा उठाने की फिराक में रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली की डीटीसी बस में एक जेबकतरे को यात्रियों ने पकड़कर सबक सिखा दिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही लोगों को उस शख्स पर शक हुआ, उन्होंने तुरंत उसे बस के अंदर घेर लिया और पीटना शुरू कर दिया। लोगों का गुस्सा इतना था कि जेबकतरे के कपड़े तक फाड़ दिए। वहीं, उसे खुद को छुड़ाने की कोशिश करते हुए और ज्यादा मार खानी पड़ी। एक महिला भी उसे जोरदार थप्पड़ मारती दिख रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है और लोग कमेंट्स में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बस में अचानक से चढ़ गया जेबकतरा
वीडियो में रिकॉर्डिंग कर रहा व्यक्ति बोलता सुनाई देता है, “ये 729 नंबर की बस है और इसमें जेबकतरा चढ़ा है।” 27 सेकंड की इस क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि यात्री उस चोर के बाल पकड़कर उसे मार रहे हैं। महिलाएं और युवक दोनों मिलकर उसकी पिटाई कर रहे हैं और किसी का भी गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा।

चोर की खूब हुई पिटाई
यह वीडियो सबसे पहले @DELHIBUSES1 नाम के हैंडल ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा, “दिल्ली की बसों में जेब काटने की घटनाएं बढ़ रही हैं। यह है दिल्ली का पब्लिक ट्रांसपोर्ट, जहां रोजाना सैकड़ों लोग अपनी जेब से सामान गंवा रहे हैं।” इसके बाद @gharkekalesh ने भी यह वीडियो शेयर किया और लिखा, “डीटीसी बस के अंदर जेबकतरा पकड़ा गया।” इस क्लिप को 16 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 200 से अधिक यूजर्स इसे लाइक कर अपनी राय दे चुके हैं।


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
कमेंट सेक्शन में लोग घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “काश मुझे भी वो इंसान मिल जाए जिसने मेरा फोन चुराया था। इस पर कार्रवाई जरूरी है ताकि लोग सुरक्षित महसूस कर सकें।” दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए कहा, “उसके लिए तो यह सबसे बुरा दिन था, उसे पिछले 10 साल के अपराधों की सजा एक साथ मिल गई।” तीसरे यूजर ने लिखा, “यही तरीका है नेता बनने का। दूसरों की चीजें उठाना।” चौथे यूजर ने कहा, “बस में तो माहौल बिल्कुल ट्रेन जैसा बना दिया है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed