फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A ring worth Rs 10 crore was seen on a child's finger in the class the teacher was shocked Video Viral

Viral Video: क्लास में बच्चे की उंगली में दिखी 10 करोड़ की अंगूठी, मास्टर जी का हिल गया दिमाग फिर जो हुआ...

Fri, 14 Nov 2025 05:13 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 14 Nov 2025 05:13 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में दिखता है कि क्लासरूम में टीचर बच्चों से छोटी-छोटी बातें पूछते हुए अचानक एक बच्चे की उंगली में चमचमाती अंगूठी देख लेते हैं। बस यहीं से मजाकिया ड्रामा शुरू हो जाता है।

विज्ञापन
A ring worth Rs 10 crore was seen on a child's finger in the class the teacher was shocked Video Viral
10 करोड़ की अंगूठी पहनकर स्कूल आया बच्चा - फोटो : इंस्टाग्रामansab.in.principalmode

विस्तार

यह वीडियो बिल्कुल ऐसा है जिसे देखते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। सोशल मीडिया पर एक स्कूल का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो छोटे-छोटे बच्चे अपनी महंगी अंगूठियों को लेकर पूरी क्लास में हंगामा मचा देते हैं। मजेदार बात यह है कि दोनों बच्चों की मासूमियत इतनी प्यारी है कि वीडियो देखने वाले हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखता है कि क्लासरूम में टीचर बच्चों से छोटी-छोटी बातें पूछते हुए अचानक एक बच्चे की उंगली में चमचमाती अंगूठी देख लेते हैं। बस यहीं से मजाकिया ड्रामा शुरू हो जाता है। टीचर बड़े प्यार से पूछते हैं, “ये किसकी अंगूठी है?” बच्चा बिल्कुल मासूम चेहरे के साथ जवाब देता है, “हमारी है सर।” टीचर थोड़ा मजे लेने के अंदाज में पूछते हैं, “अच्छा कितने की है ये?” बच्चे का जवाब सुनकर तो टीचर ही नहीं, वीडियो देखने वाले भी हैरान रह जाते हैं। वो बेहिचक बोल देता है, “10 करोड़ की है।”
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Ansab Riyaz (@ansab.in.principalmode)

विज्ञापन
विज्ञापन



10 करोड़ की अंगूठी पहनकर स्कूल आया बच्चा
 10 करोड़ सुनते ही टीचर के चेहरे के एक्सप्रेशन बदल जाते हैं। वो अविश्वास भरी हंसी के साथ पूछते हैं, “10 करोड़ की? कहां से लाई?” बच्चा बड़े आत्मविश्वास के साथ बताता है, “कल्याण शरीफ से ली है।” इस जवाब ने तो वीडियो को और भी मजेदार बना दिया। टीचर अब थोड़ा गंभीर होकर कहते हैं, “इतनी महंगी चीज स्कूल में लाना मना है। चलो अंगूठी मुझे दे दो, शाम को ले जाना।” ये सुनकर बच्चा तुरंत रोने जैसा मुंह बनाता है और गिड़गिड़ाते हुए कहता है, “सर, कल से नहीं पहनकर आएंगे प्लीज।” उसका यह बार-बार दोहराना, “कल से नहीं लाएंगे”। उसकी मासूमियत देखकर किसी का भी दिल पिघल जाए।

वीडियो ने जीता लोगों का दिल
फिर टीचर बगल में खड़े दूसरे बच्चे की उंगली की ओर देखते हैं, जिसमें एक छोटी सी अंगूठी चमक रही होती है। टीचर पूछते हैं, “और तुम्हारी अंगूठी? ये कितने की है?” बच्चा पहले तो थोड़ा हड़बड़ाता है और बोल देता है, “50 की है।” टीचर मजाक में समझते हैं कि शायद ये भी ‘50 करोड़’ की होगी। वो तुरंत पूछते हैं, “50 करोड़ की?” बस ये सुनते ही बच्चा अपना सुर बदलकर फटाफट बोलता है, “नहीं नहीं सर 50 रुपये की है।” उसे लग जाता है कि कहीं उसकी अंगूठी भी टीचर न रखवा लें। टीचर अंत में मुस्कुराते हुए दोनों बच्चों से कहते हैं, “चलो, अंगूठियां मेरे पास रख दो। शाम को ले जाना।” बच्चों के चेहरे पर पहले वाली घबराहट कम हो जाती है, लेकिन भोलेपन वाले हावभाव पूरे वीडियो में लोगों के दिल जीत लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed