{"_id":"6909de0ef9668972b7094b1b","slug":"a-man-was-playing-with-a-deer-when-a-tiger-pounced-from-behind-the-bushes-ai-video-goes-viral-on-internet-2025-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: हिरण के साथ खेल रहा था शख्स, तभी झाड़ियों के पीछे से बाघ ने मारा झपट्टा और फिर जो हुआ...","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: हिरण के साथ खेल रहा था शख्स, तभी झाड़ियों के पीछे से बाघ ने मारा झपट्टा और फिर जो हुआ...
Tue, 04 Nov 2025 05:10 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 04 Nov 2025 05:10 PM IST
सार
Viral Video: वीडियो में दिखता है कि एक शख्स जंगल के बीचो बीच अपनी गाड़ी से उतरता है और सामने खड़े एक मासूम हिरण को सहलाने की कोशिश करता है। शुरुआत में सब कुछ बहुत शांत लगता है, लेकिन अगले ही पल जो होता है, वो किसी हॉरर सीन से कम नहीं।
विज्ञापन
शख्स पर बाघ अचानक से करता है हमला
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े वीडियो तो आए दिन वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है, उसने लोगों की रूह तक हिला दी है। वीडियो में दिखता है कि एक शख्स जंगल के बीचो बीच अपनी गाड़ी से उतरता है और सामने खड़े एक मासूम हिरण को सहलाने की कोशिश करता है। शुरुआत में सब कुछ बहुत शांत लगता है, लेकिन अगले ही पल जो होता है, वो किसी हॉरर सीन से कम नहीं। अचानक झाड़ियों के पीछे से एक बाघ छलांग लगाते हुए उस आदमी की तरफ झपटता है। इस पूरे पल को कैमरे में कैद किया गया और अब यही वीडियो फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम तक हर जगह तहलका मचा रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो Srikanta Chinnu नाम के एक फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे अब तक 3.3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाओं की जैसे बाढ़ आ गई है। किसी ने इसे डरावना बताया, तो किसी ने कहा कि यह वीडियो असली नहीं बल्कि एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया है। दरअसल कई लोग मान रहे हैं कि बाघ की हरकत और उसकी स्पीड देखकर ऐसा लगता है मानो सब कुछ कंप्यूटर से जनरेट किया गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
शख्स पर बाघ अचानक से करता है हमला
वीडियो में साफ दिखता है कि बाघ का हमला होते ही वो शख्स पीछे की ओर भागता है और किसी तरह अपनी जान बचा लेता है, उसी वक्त पास में खड़ा ड्राइवर इतनी बुरी तरह घबरा जाता है कि बिना सोचे-समझे गाड़ी को रिवर्स गियर में तेजी से पीछे भगाने लगता है। कुछ सेकंड के भीतर ही वीडियो खत्म हो जाता है, लेकिन जो देखा गया। वो किसी को भी सन्न कर देने के लिए काफी है.
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
लोगों के कमेंट्स भी काफी दिलचस्प हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “भाई बाघ से बच गया, पर अब इंटरनेट पर नहीं बचेगा।” दूसरे ने कहा, “बाघ से ज्यादा खतरनाक तो ये एआई वाले वीडियो बन गए हैं।” वहीं, कई लोगों ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे कामों से जानवरों को परेशान किया जा रहा है और वन विभाग को इस शख्स पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वीडियो की हकीकत चाहे जो भी हो पर इतना तो तय है कि इसने लोगों को खूब सोचने पर मजबूर कर दिया है। अगर ये असली है तो बेहद खतरनाक और अगर एआई से बना है तो ये इस बात का सबूत है कि अब तकनीक इतनी आगे बढ़ चुकी है कि असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो गया है।
-