Viral Video: रेलवे फाटक बंद होने पर भी पटरियों को पार कर रहा था शख्स, अचानक आई ट्रेन और उड़े कार के परखच्चे
Viral Video: वीडियो में साफ नजर आता है कि कैसे एक कार वाला नियमों की अनदेखी करता है और खुद को बड़े खतरे में डाल देता है। दरअसल, रेलवे फाटक बंद होने ही वाला होता है, लेकिन कार चालक जल्दी से पटरी पार करने की कोशिश करता है।
Please wait...
विस्तार
आजकल आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें लोगों की लापरवाही बड़ी दुर्घटनाओं की वजह बन जाती है। खासकर रेलवे फाटकों पर तो यह नजारा अक्सर देखने को मिलता है। लोग जल्दी में या फिर लापरवाही की वजह से फाटक बंद होने के बाद भी पटरियां पार करने की कोशिश करते हैं। कई बार तो यह जल्दबाजी उन्हें इतनी भारी पड़ जाती है कि उनकी जान तक चली जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो भी कुछ ऐसा ही डरावना हादसा दिखाता है। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ नजर आता है कि कैसे एक कार वाला नियमों की अनदेखी करता है और खुद को बड़े खतरे में डाल देता है। दरअसल, रेलवे फाटक बंद होने ही वाला होता है, लेकिन कार चालक जल्दी से पटरी पार करने की कोशिश करता है। उसी समय फाटक का गेट नीचे आ जाता है और कार बीच में ही फंस जाती है। ड्राइवर घबराकर गाड़ी को कभी आगे, कभी पीछे करने की कोशिश करता है, ताकि किसी तरह निकल जाए, लेकिन सफल नहीं हो पाता।
छोटी सी गलती कभी कभी बहुत भारी पड़ सकती है.........
— Aarzoo (@Aarzoo3007) September 11, 2025
वीडियो अंत तक देखें और समझें कि आपको क्यों नियमों का पालन करना चाहिए...... pic.twitter.com/JcizXYLFJu
कार की ट्रेन से हो जाती है टक्कर
इसी बीच ट्रैक पर तेज रफ्तार ट्रेन आ जाती है और कुछ ही सेकंड बाद जोरदार टक्कर हो जाती है। ट्रेन इतनी तेज होती है कि कार के टुकड़े-टुकड़े होकर दूर-दूर तक बिखर जाते हैं। हादसे की भयानकता देखकर किसी की भी रूह कांप सकती है। जो लोग वीडियो देख रहे थे, उनके लिए यह नजारा बेहद डरावना और दिल दहला देने वाला था।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Aarzoo3007 नाम की आईडी से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, “छोटी सी गलती कभी-कभी बहुत भारी पड़ सकती है। वीडियो अंत तक देखें और समझें कि आपको क्यों नियमों का पालन करना चाहिए।” इस एक लाइन ने ही लोगों को गहरी सीख दे दी कि जरा-सी लापरवाही कितनी खतरनाक हो सकती है। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से सामने आईं। एक यूजर ने लिखा, “गाड़ी पार करने की जल्दी में जिंदगी से हाथ धो बैठे।” वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, “ये वीडियो देखने के बाद कोई भी रेलवे ट्रैक पार करने की हिम्मत नहीं करेगा।” कई लोगों ने इसे लापरवाही का नतीजा बताया और सभी से अपील की कि रेलवे फाटक पर हमेशा नियमों का पालन करें।
वीडियो ने सिखाया सबक
दरअसल, रेलवे फाटक पर हादसे होने की सबसे बड़ी वजह लोगों की यही जल्दबाजी और नियम तोड़ने की आदत है। फाटक बंद होते ही कई लोग उसे नजरअंदाज कर पटरियां पार करने लगते हैं। उन्हें लगता है कि वे आसानी से निकल जाएंगे, लेकिन यह सोच उनकी जान पर भारी पड़ जाती है। यही वजह है कि रेलवे और ट्रैफिक विभाग बार-बार लोगों को चेतावनी देते हैं कि रेलवे फाटक बंद होने पर कभी भी ट्रैक पार करने की कोशिश न करें।