फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A man was abusing on his phone in the Delhi Metro but the person sitting next to him misunderstood Video Viral

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में फोन पर गाली दे रहा था शख्स, बगल वाले को हुई गलतफहमी और भिड़ गए दोनों

Fri, 03 Oct 2025 05:05 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 03 Oct 2025 05:05 PM IST
सार

Viral Video: ऐसा ही नजारा हाल ही में दिल्ली मेट्रो के अंदर देखने को मिला। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक पैसेंजर फोन पर किसी से गाली-गलौज करता दिख रहा है। लेकिन बगल में बैठा शख्स यह समझ लेता है कि ये गालियां उसी के लिए हैं।

विज्ञापन
A man was abusing on his phone in the Delhi Metro but the person sitting next to him misunderstood Video Viral
मेट्रो में गाली देने पर हुई लड़ाई - फोटो : एक्स@gharkekalesh

विस्तार

आजकल पब्लिक प्लेस पर लोग अपनी भावनाओं पर काबू ही नहीं रख पाते। खासकर ट्रेनों, बसों या फिर मेट्रो जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर तो माहौल और भी नाज़ुक रहता है। कई बार छोटी-सी गलतफहमी बड़ी लड़ाई में बदल जाती है और लोग बात से बात को तूल देकर हाथापाई तक पहुंच जाते हैं। अब सोचो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट में फोन पर बैठकर कोई गाली-गलौज करे तो सामने वाले को तो यही लगेगा कि उसे ही गालियां दी जा रही हैं। और फिर बस यहीं से शुरू हो जाता है बवाल। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ऐसा ही नजारा हाल ही में दिल्ली मेट्रो के अंदर देखने को मिला। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक पैसेंजर फोन पर किसी से गाली-गलौज करता दिख रहा है। लेकिन बगल में बैठा शख्स यह समझ लेता है कि ये गालियां उसी के लिए हैं। अब वो क्या करता है? तुरंत सीट से उठकर उस आदमी पर टूट पड़ता है। बस फिर क्या था गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और हाथापाई सब शुरू हो जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो में गाली देना शख्स को पड़ा भारी
वीडियो मेट्रो के अंदर रिकॉर्ड किया गया है। शुरुआत में तो अचानक सामने बैठा शख्स खड़ा होता है और गुस्से में दूसरे बंदे को पीटना शुरू कर देता है। ये देखकर उसके बगल बैठे लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं, मगर इस बीच गाली-गलौज और मारपीट तेज हो जाती है। जिस आदमी को पीटा जा रहा था, वो बार-बार कहता रहा कि वो फोन पर बात कर रहा था, लेकिन सामने वाला मानने को तैयार ही नहीं। उसका कहना था कि “गाली दे रहा है, इसलिए मार रहा हूं।”

हंगामे को देखकर हंस रहे थे लोग
वीडियो करीब 20 सेकंड का है और इसमें साफ दिख रहा है कि कैसे छोटी-सी गलतफहमी ने मामला बड़ा झगड़ा बना दिया। कुछ लोग इस हंगामे को देखकर हंस रहे थे, जैसे कि उन्हें ये सीन एंटरटेन कर रहा हो। वहीं दूसरी तरफ कुछ पैसेंजर्स इतने असहज हो गए कि उन्होंने मुँह फेर लिया। सोशल मीडिया पर भी जब ये वीडियो पहुँचा तो लोगों ने जमकर रिएक्ट किया।


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
X पर @gharkekalesh नाम के पेज से इसे पोस्ट किया गया। कैप्शन में लिखा था,“दिल्ली मेट्रो के अंदर दो लोगों के बीच हुआ क्लेश। एक व्यक्ति फोन पर गाली दे रहा था, लेकिन बगल में बैठे आदमी को लगा कि उसे गाली दी जा रही है।” इस वीडियो को अब तक 27 हजार से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं और सैकड़ों लोग इस पर लाइक और कमेंट कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में भी लोगों की राय बंटी हुई दिखी। एक यूजर ने लिखा, “पहले मुझे लगता था कि सिर्फ मेरे कैरेक्ट को गलत समझा गया है, फिर मैंने ये वीडियो देख लिया।” एक दूसरे ने कहा, “सही किया भाई ने, पब्लिक में किसी को गाली देनी ही नहीं चाहिए।” वहीं एक और ने मजाक में लिखा, “गाली देने वाला भी आखिरकार खुद गलतफहमी का शिकार हो गया।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed