{"_id":"6aeed8daea736f7b190d4d8e","slug":"a-man-used-a-gamcha-to-make-his-own-seat-due-to-overcrowding-in-indian-railways-during-the-festive-season-2026-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: दिवाली-छठ में घर जाने की जद्दोजहद, ट्रेन में खड़े होने की भी जगह नहीं मिली तो शख्स ने लगाया गजब जुगाड़","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
वीडियो: दिवाली-छठ में घर जाने की जद्दोजहद, ट्रेन में खड़े होने की भी जगह नहीं मिली तो शख्स ने लगाया गजब जुगाड़
Sat, 07 Nov 2026 01:23 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:23 PM IST
सार
दिवाली और छठ पर घर पहुंचने के लिए लोगों को ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है। ट्रेन के जनरल कोच में यात्रा करने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक शख्स को ट्रेन में जगल नहीं मिलती है, तो वो ऐसा जुगड़ा लगाता है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
जनरल कोच में खड़े होने की भी जगह नहीं मिली तो शख्स ने लगाया गजब जुगाड़
- फोटो : एक्स
विस्तार
वायरल वीडियो: दिवाली और छठ पर घर पहुंचने के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ रही है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना किसी चुनौती से कम नहीं है। स्लीपर और एसी कोच तक में सीटें फुल हो चुकी हैं, जबकि तत्काल टिकट बुक करना भी आसान नहीं है। ऐसे में कई लोग जनरल कोच में सफर करने को मजबूर हैं। जनरल कोच में हालत ऐसी है कि यात्रियों की भीड़ के चलते पैर रखने तक की जगह नहीं बचती है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो लोगों की मुश्किल को दिखा रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन का जनरल कोच यात्रियों से खचाखच भरा हुआ है। लोग सीटों पर ही नहीं, बल्कि फर्श पर भी बैठे नजर आ रहे हैं। कोच में इतनी भीड़ है कि एक युवक को बैठने को तो दूर, खड़े होने तक की जगह नहीं मिलती। आखिरकार उसने गमछे की मदद से सफर करने का अनोखा, लेकिन जोखिम भरा तरीका निकाल लिया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक ने अपना गमछा ऊपर लगे लगेज स्टैंड से बांध देता है और उसके सहारे हवा में लटक जाता है। इस दौरान वह एक हाथ से लोहे के स्टैंड को पकड़े हुए दिखाई देता है, जबकि सिर को एक बैग के सहारे टिकाए रखता है।
विज्ञापन
ट्रेन में बैठने की जगह नहीं मिली तो इस लड़के ने गमछे के सहारे लटककर सफर करने का ही इंतजाम कर लिया! https://t.co/c4I1FpTMB6
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) November 4, 2026
पीली साड़ी में लड़की ने ऑफिस की दिवाली पार्टी में किया ऐसा डांस, देखते रह गए सहकर्मी, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो को 4 नवंबर 2026 को शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ट्रेन में बैठने की जगह नहीं मिली तो इस लड़के ने गमछे के सहारे लटककर सफर करने का ही इंतजाम कर लिया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग रेलवे की व्यवस्थाओं और त्योहारों के दौरान यात्रियों की मुश्किलों को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
अंधेरी सुबह, साइकिल पर बेटी और पापा का जुनून, वीडियो देखकर लोगों की आंखें हुई नम, हर कोई कर रहा सलाम
दरअसल, दिवाली और छठ मनाने के लिए हर साल बड़ी संख्या में लोग अपने घर जात हैं। इस दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। ट्रेनों की सीटे फुल होने और तत्काल टिकट नहीं मिलने के कारण लोग जनरल कोच में सफर करते हैं। वायरल वीडियो में लोगों की मजबूरी और त्योहारों पर घर पहुंचने की जद्दोजहद दिख रही है।