{"_id":"68c25f95ff7508dfd1012a1d","slug":"a-man-stared-death-in-the-face-the-man-picked-up-a-poisonous-king-cobra-in-his-hand-video-goes-viral-2025-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: शख्स ने मौत को दिखाई आंख, बंदे ने हाथ में उठाया जहरीला किंग कोबरा, फन फैलाए नाग ने फिर किया ये...","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: शख्स ने मौत को दिखाई आंख, बंदे ने हाथ में उठाया जहरीला किंग कोबरा, फन फैलाए नाग ने फिर किया ये...
Thu, 11 Sep 2025 11:21 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:21 AM IST
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। इस वीडियो में एक शख्स सीधे किंग कोबरा के सामने खड़ा होकर मौत से खेलता दिखाई देता है।
विज्ञापन
बंदे ने किंग कोबरा को दिखाई आंख
- फोटो : इंस्टाग्राम @therealtarzann
विस्तार
दुनिया में बहुत सारे जहरीले और खतरनाक सांप पाए जाते हैं, लेकिन उनमें सबसे डरावना नाम है किंग कोबरा का। किंग कोबरा को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है। कहा जाता है कि अगर किसी इंसान का सामना इस सांप से हो जाए तो उसके बचने की संभावना बहुत कम होती है। इसकी लंबाई, फुर्ती और जहरीला जहर इसे और भी खतरनाक बना देता है। आमतौर पर लोग छोटे-मोटे सांप को देखकर भी डर कर भाग खड़े होते हैं, लेकिन अगर कहीं किंग कोबरा नजर आ जाए तो उसके पास ठहरना भी जान पर खेल जाने जैसा होता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। इस वीडियो में एक शख्स सीधे किंग कोबरा के सामने खड़ा होकर मौत से खेलता दिखाई देता है। वीडियो देखकर लगता है जैसे ये शख्स सांप से नहीं, बल्कि मौत से आंख मिला रहा हो। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जमीन पर किंग कोबरा बैठा हुआ है और उसने अपना फन पूरी तरह फैला लिया है। कोबरा का गुस्सा उसके हर हाव-भाव से साफ झलकता है। उसकी जीभ बार-बार तेजी से बाहर निकल रही है और उसकी आंखें सीधे सामने खड़े इंसान पर टिकी हुई हैं। माहौल इतना तनावपूर्ण लगता है कि किसी को भी ऐसा महसूस होगा जैसे अगले ही पल कोई बड़ा हादसा होने वाला है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
फुंफकारने लगता है कोबरा
अब बात आती है उस शख्स की, जो सांप के सामने खड़ा है। हैरानी की बात ये है कि वह आदमी न तो डरता है और न ही पीछे हटता है। वह सीधे कोबरा की आंखों में आंखें डालकर खड़ा रहता है। देखने वालों को ऐसा महसूस होता है जैसे इंसान और सांप के बीच जिंदगी और मौत का खेल चल रहा हो। बाद में यह शख्स सांप के मुंह को कैमरे की ओर घुमा देता है। जैसे ही ऐसा होता है, कोबरा जोर-जोर से फुंफकारने लगता है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर therealtarzann नाम की आईडी से शेयर किया गया है। अब तक इसे 9 मिलियन यानी 90 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं, 4 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी खूब आ रही हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि ये बहादुरी नहीं बल्कि पागलपन है। किसी ने कहा कि “किंग कोबरा से आंख मिलाना मतलब मौत को दावत देना।” वहीं, कुछ लोगों ने शख्स की हिम्मत की तारीफ की तो कईयों ने इसे बेवजह का खतरनाक स्टंट बताकर आलोचना भी की।