फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A man jumped from a building in anger after a fight with his girlfriend breaking the glass and jumping

Viral Video: गर्लफ्रेंड से झगड़ा करते हुए गुस्से में बिल्डिंग से कूदा शख्स, तोड़ा कांच और लगा दी छलांग

Wed, 08 Oct 2025 10:26 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 08 Oct 2025 10:26 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि एक कॉरिडोर में लड़का और लड़की किसी बात को लेकर बहस कर रहे हैं। दोनों के बीच कहासुनी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि स्थिति हाथ से निकलने लगती है।

विज्ञापन
A man jumped from a building in anger after a fight with his girlfriend breaking the glass and jumping
गर्लफ्रेंड से झगड़ा कर खिड़की से कूदा लड़का - फोटो : एक्स@mohammad681650
loader

विस्तार

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कई तो मनोरंजन के लिए होते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी क्लिप सामने आ जाते हैं जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो खूब चर्चा में है। यह वीडियो एक लड़के और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच हुए झगड़े का है, जो देखते ही देखते बेहद खतरनाक मोड़ ले लेता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि एक कॉरिडोर में लड़का और लड़की किसी बात को लेकर बहस कर रहे हैं। दोनों के बीच कहासुनी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि स्थिति हाथ से निकलने लगती है। लड़की बार-बार उसे शांत करने और समझाने की कोशिश करती है लेकिन लड़का गुस्से में कुछ भी सुनने को तैयार नहीं होता। उसका गुस्सा लगातार बढ़ता ही जाता है।
विज्ञापन

 


झगड़े के बाद लड़का खिड़की से कूदा
इसके बाद अचानक माहौल पूरी तरह बदल जाता है। कैमरे में साफ दिखाई देता है कि लड़का गुस्से में कॉरिडोर की खिड़की का शीशा तोड़ देता है। यह सब इतना अचानक होता है कि वहां मौजूद कोई भी समझ ही नहीं पाता कि आखिर क्या हो रहा है। और फिर अगले ही पल बिना कुछ सोचे-समझे, लड़का खिड़की से छलांग लगा देता है।

हर कोई रह गया सन्न
यह नजारा इतना डरावना होता है कि गर्लफ्रेंड जोर से चीख पड़ती है। वह तुरंत उसे रोकने की कोशिश करती है, लेकिन तब तक देर हो चुकी होती है। वहां मौजूद हर कोई इस दृश्य को देखकर सन्न रह जाता है। वीडियो में यह तो साफ नहीं दिखता कि लड़के की हालत नीचे गिरने के बाद कैसी होती है, लेकिन उसकी यह लापरवाह हरकत हर देखने वाले को भीतर तक झकझोर देती है। इस पूरे मामले का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर फैल रहा है। इसे एक्स पर @mohammad681650 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कुछ ही समय में इस पर लाखों व्यूज आ चुके हैं। लोग इसे लगातार देख रहे हैं, शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग राय दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि झगड़े और बहस तो हर किसी के जीवन का हिस्सा होते हैं, लेकिन इंसान को गुस्से पर काबू रखना आना चाहिए। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि गुस्से में अपनी जान दांव पर लगाना बिल्कुल भी समझदारी नहीं है। वहीं एक और शख्स ने लिखा कि गुस्सा ठीक उसी तरह होता है जैसे बाढ़ का पानी, जब यह निकल जाता है तो उसके बाद नुकसान ही नजर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed