फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A machine took a woman life in an instant It kept spinning around in the factory Video goes Viral on Internet

Viral Video: मशीन ने पलभर में निगल ली महिला की जान? फैक्ट्री में गोल-गोल घूमती रही, हादसा देखते ही दहल उठे लोग

Tue, 18 Nov 2025 11:57 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 18 Nov 2025 11:57 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में दिखता है कि महिला एक बड़े रोलर जैसी मशीन के ठीक पास खड़ी है। यह मशीन लगातार तेज रफ्तार में चल रही है। महिला ध्यान से सामने रखे हिस्से को देखती है और हाथ बढ़ाकर चेक करती है कि सब सही चल रहा है या नहीं।

विज्ञापन
A machine took a woman life in an instant It kept spinning around in the factory Video goes Viral on Internet
महिला के साथ हो जाता है बड़ा हादसा - फोटो : एक्स@OnCrazyx

विस्तार

सोशल मीडिया पर रोज कुछ न कुछ ऐसा दिख जाता है, जिसे देखकर इंसान कुछ देर तक खुद को संभाल नहीं पाता। हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसने लोगों को अंदर तक हिला कर रख दिया। वीडियो एक फैक्ट्री के अंदर का है, जहां एक महिला बिल्कुल रोज की तरह अपना काम कर रही होती है। शुरुआत में सब कुछ बहुत नॉर्मल लगता है। शोर करती मशीनें, रूटीन चेकिंग। लेकिन कुछ ही पल बाद जो होता है, वो किसी बुरे सपने से कम नहीं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखता है कि महिला एक बड़े रोलर जैसी मशीन के ठीक पास खड़ी है। यह मशीन लगातार तेज रफ्तार में चल रही है। महिला ध्यान से सामने रखे हिस्से को देखती है और हाथ बढ़ाकर चेक करती है कि सब सही चल रहा है या नहीं। यह उसका रोज का काम होता है। इसलिए वह बिना हिचक मशीन के पास खड़ी रहती है। लेकिन मशीनें कब क्या कर जाएं, ये किसी को नहीं पता। और यही अनहोनी यहां भी होने वाली थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के साथ हो जाता है बड़ा हादसा
जैसे ही महिला मशीन के बहुत करीब जाती है। अचानक उसका हाथ थोड़ा आगे सरक जाता है। शायद फिसलन की वजह से या गलती से, लेकिन उसका हाथ सीधा रोलर के बीच चला जाता है। अगले ही सेकंड ऐसा लगता है जैसे किसी ने उसे पूरी ताकत से अंदर खींच लिया हो। रोलर की गति इतनी तेज होती है कि महिला खुद को संभाल भी नहीं पाती। पलक झपकते ही उसका हाथ पूरा फंस जाता है और उसका पूरा शरीर मशीन की तरफ खिंचना शुरू हो जाता है।

ऑटोमैटिक सेंसर हुआ एक्टिव
कुछ सेकंड बाद का सीन इतना भयावह होता है कि देखने वालों का कलेजा बैठ जाए। महिला रोलर में फंसकर गोल-गोल घूमने लगती है, जैसे कोई कपड़ा या कागज मशीन में उलझ गया हो। यह सब इतनी तेजी से होता है कि किसी को कुछ समझ ही नहीं आता। वीडियो देखने वालों के भी हाथ-पैर ठंडे पड़ जाते हैं। लेकिन तभी एक सब कुछ बदल जाता है। मशीन अचानक रुक जाती है। शायद कोई ऑटोमैटिक सेंसर एक्टिव हो गया या फिर सुरक्षा सिस्टम ने खतरा महसूस कर लिया। अगर मशीन कुछ देर और चलती रहती तो महिला का बचना लगभग असंभव था। मशीन के रुकते ही वह वहीं लटक जाती है। हालत बेहद गंभीर होती है, लेकिन जिंदगी बच जाती है। यही सबसे बड़ी बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed