फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A father making his daughters braid his wife was sleeping in his lap on the floor of the train Video Viral

Viral Video: असली अमीरी इसे कहते हैं, ट्रेन की फर्श पर बैठे बेटी की चोटी बना रहा था पिता, गोद में सोई थी पत्नी

Wed, 13 Aug 2025 09:54 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 13 Aug 2025 09:54 AM IST
सार

Viral Video: इस वीडियो में एक पिता, उनकी पत्नी और नन्ही सी बेटी भारतीय रेल के एक डिब्बे के कोने में बैठे नजर आ रहे हैं। तीनों के पास दिखाने लायक महंगी चीजें नहीं हैं, लेकिन उनके चेहरों पर जो मुस्कान और संतोष है, वही उनकी सबसे बड़ी दौलत है।

विज्ञापन
A father making his daughters braid his wife was sleeping in his lap on the floor of the train Video Viral
रेल के डिब्बे में बेटी की चोटी बनाता दिखा पिता - फोटो : इंस्टाग्राम @speedy__world

विस्तार

असली अमीरी का मतलब क्या होता है? ज्यादातर लोग कहेंगे कि ढेर सारे पैसे, महंगी गाड़ियां, बड़ा बंगला और पीछे-पीछे चलने वाले लोग। लेकिन सच तो यह है कि अमीर बनने के लिए इन चीजों की जरूरत नहीं होती। असली अमीरी उस खुशी और सुकून में है, जो हमें अपने अपनों के साथ मिलती है। यही बात सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ दिखाई देती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में एक पिता, उनकी पत्नी और नन्ही सी बेटी भारतीय रेल के एक डिब्बे के कोने में बैठे नजर आ रहे हैं। तीनों के पास दिखाने लायक महंगी चीजें नहीं हैं, लेकिन उनके चेहरों पर जो मुस्कान और संतोष है, वही उनकी सबसे बड़ी दौलत है। पिता ने सिर पर गमछा बांध रखा है और बड़े प्यार से अपनी बेटी के बाल संवार रहे हैं। बेटी पापा की गोद में बैठी है और मुस्कुराते हुए चोटी बनवा रही है। इस दौरान मां, पिता के पैर का सहारा लेकर सुकून से लेटी हुई है। यह नजारा देखकर साफ समझ आता है कि खुश रहने के लिए महल या गाड़ियां नहीं, बल्कि साथ और प्यार की जरूरत होती है।
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by 𝗦𝗽𝗲𝗲𝗱𝘆𝘄𝗼𝗿𝗹𝗱 (@speedy__world)

विज्ञापन
विज्ञापन



बेटी की चोटी बनाता दिखा पिता
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘स्पीडी वर्ल्ड’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखने वाले लोगों को इसमें अपनापन और परिवार का असली रूप दिखाई देता है। किसी ने इसे देखकर अपने बचपन की याद ताजा की तो किसी ने अपने पापा को याद किया। एक यूजर ने लिखा, “ये देखकर मुझे अपने पापा याद आ गए, वो भी मेरी चोटी ऐसे ही बनाते थे।” एक और यूजर ने कहा, “ये शख्स अपनी दुनिया का असली राजा है। अपनी पत्नी और बेटी के लिए।”

वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो की खासियत यह है कि इसमें कोई शाही ठाठ-बाट नहीं है फिर भी यह दिल को छू जाता है। बेटी की मासूम मुस्कान, पिता का प्यार और मां का संतोष, इन सबमें वो असली खुशी झलकती है, जो खरीदी नहीं जा सकती। यही वजह है कि कई लोगों ने इस परिवार के लिए दुआएं कीं तो कुछ ने हार्ट इमोजी भेजकर अपना प्यार जताया। यह वीडियो हमें सिखाता है कि जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति हमारा परिवार और उनके साथ बिताए गए छोटे-छोटे पल हैं। अमीरी सिर्फ पैसे में नहीं होती, बल्कि उस सुकून में होती है जो अपने प्रियजनों के साथ समय बिताकर मिलता है। हो सकता है किसी के पास बहुत धन हो लेकिन सुकून न हो और हो सकता है किसी के पास ज्यादा पैसा न हो लेकिन परिवार के साथ वह सबसे अमीर महसूस करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed