फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A drunk woman hits a taxi driver yet refuses to admit her mistake and creates a ruckus Video goes Viral

Viral Video: दारू पीकर नशे में धुत महिला ने टैक्सी ड्राइवर को मारी टक्कर, फिर भी नहीं मानी गलती, काटा बवाल

Sat, 04 Oct 2025 02:08 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 04 Oct 2025 02:08 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में दिख रहा है कि ये महिला लाल रंग की कार में बैठी है। वो गली में आती है और जैसे ही आगे बढ़ती है, पहले से खड़ी टैक्सी से टकरा जाती है। टक्कर के बाद महिला तुरंत हंगामा मचाने लगती है।

विज्ञापन
A drunk woman hits a taxi driver yet refuses to admit her mistake and creates a ruckus Video goes Viral
महिला ड्राइवर ने टैक्सी को मारी टक्कर - फोटो : एक्स@gharkekalesh

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की राय बंटी हुई है। ये वीडियो इसलिए खास है क्योंकि इसमें एक महिला दिखाई दे रही है, जो साफ-साफ शराब के नशे में धुत नजर आ रही है और उसने अपनी कार से एक टैक्सी को टक्कर मार दी है। बस इसके बाद से ही हंगामा मच गया। वीडियो में महिला की कार के सामने वाला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है और आसपास के लोग हैरान होकर इस पूरी घटना को देख रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में दिख रहा है कि ये महिला लाल रंग की कार में बैठी है। वो गली में आती है और जैसे ही आगे बढ़ती है, पहले से खड़ी टैक्सी से टकरा जाती है। टक्कर के बाद महिला तुरंत हंगामा मचाने लगती है। जो भी वहां खड़ा था, वो महिला की इस हरकत को रिकॉर्ड कर रहा था। रिकॉर्डिंग में साफ नजर आता है कि वह व्यक्ति महिला से कह रहा है कि नुकसान भरने के लिए बात करें, लेकिन महिला तो नशे में इतनी डूबी हुई है कि किसी की एक भी बात सुनने को तैयार नहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नशे में धुत महिला ने काटा बवाल
महिला कार में ही बैठकर बहस करती रहती है और आसपास खड़े लोग उसे समझाने की कोशिश करते हैं। लोग बार-बार कह रहे हैं कि कार से उतर जाएं, लेकिन वो किसी की नहीं सुन रही। साफ है कि शराब पीकर गाड़ी चलाना कितना खतरनाक हो सकता है। वीडियो में ये भी दिख रहा है कि महिला नशे में इतनी चूर है कि समझ ही नहीं पा रही कि उसने कितना नुकसान किया है। और उसकी कार की हालत तो पूछो ही मत, पूरी तरह से टूट चुकी है।

लोगों ने वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होते ही लोगों ने अपनी-अपनी राय देना शुरू कर दिया। कुछ लोग कह रहे हैं कि पुलिस को तुरंत बुलाया जाना चाहिए था, तो कुछ लोग महिला की इस हरकत पर नाराजगी जता रहे हैं। वीडियो में भी लोग बार-बार यही बात कर रहे हैं कि पुलिस को बुलाना चाहिए। लेकिन ये साफ नहीं है कि पुलिस आखिरकार मौके पर पहुंची या नहीं। यूजर्स ने वीडियो देखकर महिला के खिलाफ कार्रवाई की अपील भी की है। लोग कह रहे हैं कि शराब पीकर गाड़ी चलाना बिलकुल गलत है और ऐसे लोगों को कानून के तहत सख्त सजा मिलनी चाहिए। कुछ लोग तो इसे सोशल मीडिया पर एक चेतावनी भी मान रहे हैं कि शराब पीकर ड्राइव करना कितना खतरनाक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed