फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A child performed such a feat at a wedding that the video went viral in an instant leaving viewers stunned

Viral: शादी में बच्चे ने किया ऐसा कारनामा कि पलभर में वीडियो हुआ सुपर वायरल, देखने वालों के उड़ गए होश

Mon, 08 Dec 2025 05:00 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 08 Dec 2025 05:00 PM IST
सार

Viral Video: अभी सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक नन्हा बच्चा इतनी प्यारी हरकत करता है कि हर देखने वाला उसका दीवाना हो जाता है। देखते ही लोग वीडियो को लाइक कर रहे हैं। आइए जानते हैं इसमें ऐसा क्या हुआ।

विज्ञापन
A child performed such a feat at a wedding that the video went viral in an instant leaving viewers stunned
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

आजकल की दुनिया में शायद ही कोई ऐसा इंसान मिलेगा जिसके हाथ में स्मार्टफोन न हो। छोटे-बड़े, जवान-बूढ़े, लगभग हर कोई किसी न किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहता है। रील्स, फोटो, मीम्स और वायरल वीडियोज तो लोगों की रोजमर्रा का हिस्सा बन चुके हैं। सुबह उठते ही लोग इंस्टाग्राम, फेसबुक या एक्स स्क्रॉल करना शुरू कर देते हैं। ऐसे में कोई मजेदार वीडियो सामने आ जाए, तो वह देखते-देखते वायरल हो जाता है। इन्हीं में से एक ऐसा प्यारा सा शादी वाला वीडियो इस समय इंटरनेट पर सबका दिल जीत रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अब शादी-ब्याह में तो आपने कई तरह के दृश्य देखे होंगे। दूल्हा-दुल्हन की एंट्री, डांस, रस्में, सब कुछ मजेदार होता है। खासकर वह पल जब दुल्हन वरमाला के लिए स्टेज पर आती है। कई बार दूल्हा सीढ़ियों के पास जाकर दुल्हन का हाथ पकड़कर उसे ऊपर लेकर आता है ताकि वह आराम से पहुंच सके। लेकिन इस वायरल वीडियो में इस आम से पल को एक नन्हे बच्चे ने इतना खास बना दिया कि सारी लाइमलाइट उसी पर चली गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे बच्चे ने की प्यारी सी हरकत
वीडियो में दिखता है कि दूल्हा अपनी दुल्हन का हाथ पकड़ने के लिए आगे बढ़ता है। सबकी नजरें उसी पर होती हैं। लेकिन तभी सीढ़ियों पर एक प्यारा सा बच्चा भी चढ़ता हुआ नजर आता है। वह बच्चा बेहद मासूम अंदाज में दुल्हन की ओर हाथ बढ़ा देता है, मानो कह रहा हो, "मैं भी मदद कर दूं!" यह नजारा इतना क्यूट है कि वहां खड़े हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। खुद दुल्हन भी बच्चे की इस प्यारी हरकत पर हंस देती है और खुशी-खुशी उसका छोटा सा हाथ पकड़ लेती है। बस फिर क्या था! इसी एक पल ने पूरे वीडियो को वायरल बना दिया।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
लोग सोशल मीडिया पर इस नन्हे "छोटे दूल्हे" की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @Payalgoyal11730 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। उस पर कैप्शन भी बड़ा मजेदार है, "छोटा दूल्हा पहुंचा दुल्हन का हाथ थामने, शादी की वाइल्ड कार्ड एंट्री।" सच में, यह बच्चा ऐसी एंट्री मारता है कि दूल्हा भी पीछे छूट जाता है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लगभग 96 हजार लोग देख चुके थे। वीडियो के कमेंट सेक्शन में भी लोगों ने खूब मजे लिए। एक यूजर ने हंसते हुए लिखा, “बिना शहबाला के कैसी शादी।” दूसरे ने लिखा, “छोटा दूल्हा तो बिलकुल शोस्टॉपर निकला।” एक और यूजर ने बोला, “बच्चों की कुछ हरकतें दिल खुश कर देती हैं और यह तो कमाल ही कर गया।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed