फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A camel was about to die due to thirst in the desert then a truck driver showed humanity Video goes viral

Viral Video: रेगिस्तान में प्यास के मारे ऊंट की हुई मरने वाली हालत, फिर ट्रक ड्राइवर ने दिखाई इंसानियत

Wed, 28 May 2025 10:28 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 28 May 2025 10:28 AM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ऊंट रेगिस्तान के बीचों-बीच प्यास से तड़प रहा है। उसका शरीर थकान और कमजोरी से जवाब दे चुका है और वह एक कोने में बैठा है, उसका सिर झुका हुआ है और उसमें उठने की भी ताकत नहीं बची।

विज्ञापन
A camel was about to die due to thirst in the desert then a truck driver showed humanity Video goes viral
प्यास के मारे ऊंट की हुई बुरी हालत - फोटो : एक्स@AMAZlNGNATURE

विस्तार

कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसे अलग और अतरंगी वीडियोज वायरल हो जाते हैं, जिसे देखकर हमारा मन प्रसन्न हो जाता है और हम भारी मात्रा में उस रील या फिर वीडियो को अपने दोस्तों के साथ साझा करते हैं क्योंकि ऐसे वीडियोज इंसानियत की नई मिसाल पेश करते हैं। ऐसे ही एक वीडियो के बारे में हम आपको आज की इस खबर में बताने जा रहे हैं। रेगिस्तान का नाम सुनते ही आंखों के सामने दूर-दूर तक फैली सुनहरी रेत की तस्वीर उभरती है, जहां न हरियाली होती है, न पानी का कोई पानी का सोर्स। ऐसे वातावरण में जिंदा रहना सच में काफी मुश्किल होता है, खासकर जब पानी मीलों दूर तक न मिले। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जो न सिर्फ हमारा दिल जीतता है, बल्कि इंसानियत की एक बेहतरीन मिसाल भी पेश करता है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ऊंट रेगिस्तान के बीचों-बीच प्यास से तड़प रहा है। उसका शरीर थकान और कमजोरी से जवाब दे चुका है और वह एक कोने में बैठा है, उसका सिर झुका हुआ है और उसमें उठने की भी ताकत नहीं बची। रेगिस्तान के इस गर्म वातावरण में पानी की बूंद भी ढूंढना मुश्किल है, ऐसे में उस ऊंट की हालत गंभीर हो गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक ड्राइवर ने पेश की इंसानियत की मिसाल
तभी वहां से एक ट्रक गुजरता है, जिसमें सवार ड्राइवर की नजर उस बेबस जानवर पर पड़ती है। वह तुरंत अपनी गाड़ी रोकता है। ट्रक से उतरकर ऊंट के पास जाता है और अपनी बोतल से उसे पानी पिलाता है। इस इमोशनल मोमेंट को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों दिलों को छू रहा है।


वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह वीडियो एक्स पर @AMAZlNGNATURE नामक यूज़र ने पोस्ट किया है। वीडियो को अब तक 48 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है और हजारों ने कमेंट कर ट्रक ड्राइवर की प्रशंसा की है। किसी ने लिखा, "आपकी दरियादिली को सलाम," तो दूसरे यूजर ने कहा, "दयालुता की कोई कीमत नहीं होती।" एक और यूजर ने लिखा, "दुआ उस आदमी और उस जानवर दोनों के लिए।" लोगों ने अपने-अपने तरीके से इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। कुछ ने इमोजी से भावनाएं जाहिर कीं तो कुछ ने बाकी वीडियो के जरिए से इंसानियत को सलाम किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed