{"_id":"6879e871530418ae9d062d47","slug":"a-black-snake-was-sitting-in-the-middle-of-the-road-then-suddenly-a-mongoose-came-video-goes-viral-2025-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: फन फैलाए बीच सड़क पर बैठा था काला नाग, तभी अचानक आया नेवला और पलट दिया सारा गैम, दबोच ले गया","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: फन फैलाए बीच सड़क पर बैठा था काला नाग, तभी अचानक आया नेवला और पलट दिया सारा गैम, दबोच ले गया
Fri, 18 Jul 2025 11:55 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:55 AM IST
सार
Viral Video: वीडियो की शुरुआत एक अलग सीन से होती है, जहां एक खतरनाक काला कोबरा सड़क किनारे झाड़ियों के पास फन फैलाए खड़ा दिखाई देता है। उसको देखकर राह चलते लोग ठहर जाते हैं और गाड़ियां भी रुक जाती हैं। कोबरा पूरी ऐंठ में खड़ा होकर जैसे किसी को चेतावनी दे रहा हो कि उसके पास न आएं।
विज्ञापन
सांप और नेवले की हुई लड़ाई
- फोटो : एक्स
विस्तार
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से सामने आया एक रोमांचक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कोबरा और नेवले के बीच सड़क पर हुई टक्कर का है, जो दोनों को एक-दूसरे का पुराना दुश्मन माना जाता है। आमतौर पर ऐसी लड़ाइयों में नेवला अपनी फुर्ती और चपलता की वजह से कोबरा पर भारी पड़ता है। तो आज की इस खबर में भी हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो
वीडियो की शुरुआत एक अलग सीन से होती है, जहां एक खतरनाक काला कोबरा सड़क किनारे झाड़ियों के पास फन फैलाए खड़ा दिखाई देता है। उसको देखकर राह चलते लोग ठहर जाते हैं और गाड़ियां भी रुक जाती हैं। कोबरा पूरी ऐंठ में खड़ा होकर जैसे किसी को चेतावनी दे रहा हो कि उसके पास न आएं। काफी देर तक जब कोबरा सड़क से हटने का नाम नहीं लेता, तब अचानक झाड़ियों से एक नेवला तेजी से बाहर आता है। वह कोबरा की ओर ऐसे बढ़ता है जैसे कोई ट्रैफिक पुलिस रास्ता साफ करने आया हो। नेवले के आते ही माहौल और भी रोमांचक हो जाता है क्योंकि दोनों के बीच आमने-सामने की टक्कर शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
नेवला और सांप का होता है आमना सामना
दोनों तरफ से गाड़ियां खड़ी होती हैं और लोग उत्सुकता से इस नजारे को अपने कैमरों में कैद करने लगते हैं। वीडियो में देखा गया कि कोबरा करीब 44 सेकंड तक सड़क पर मौजूद रहता है। कुछ लोगों का मानना है कि शायद कोबरा नेवले के डर से ही झाड़ियों से निकलकर सड़क पर आ गया था। लेकिन जैसे ही उसे झाड़ियों से आवाज आती है, वह सतर्क हो जाता है और हमला करने को तैयार रहता है।
विज्ञापन
सांप पर हमला करता है नेवला
इसके बाद दोनों के बीच कुछ पल की जोरदार लड़ाई होती है। कोबरा ने दो बार डसने की कोशिश की, लेकिन नेवला उससे भी ज्यादा तेज निकला। वह अचानक झपटता है और कोबरा को मुंह से पकड़कर सीधा झाड़ियों की ओर घसीट ले जाता है। यह पूरी भिड़ंत सिर्फ 2 से 4 सेकंड में खत्म हो जाती है और पूरा वीडियो 50 सेकंड का है।इस फुटेज को X पर पोस्ट किया, जिसमें लिखा गया, “सड़क पर ब्लैक कोबरा व नेवले की फाइट देख ठहर गया आवागमन।” इस वीडियो को कई और यूजर्स ने भी शेयर किया है और इसे लाखों बार देखा जा चुका है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्संस
एक यूजर ने इस वायरल वीडियो पर मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, “ऐसी हरकतें सिर्फ इटावा और औरैया के लोग ही कर सकते हैं। लगता है इनके पास 24 नहीं बल्कि 30 घंटे होते हैं, तभी तो सड़क पर रुककर वीडियो बनाने का वक्त निकाल लेते हैं।” इस तरह कोबरा और नेवले की यह सड़क पर हुई मुठभेड़ अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है और लोग इसे बड़े चाव से देख रहे हैं