Viral Video: घर में घुस गया बड़ा और जहरीला सांप, न डरी न चिल्लाई छोटी बच्ची ने दिखाई बहादुरी, देखें वीडियो
Viral Video: दरअसल यह घटना ऑस्ट्रेलिया की बताई जा रही है। यहां एक छोटी बच्ची अपने ही घर से बिना किसी डर के एक खतरनाक सांप को बाहर निकाल देती है। सोचिए जहां बड़े-बड़े लोग सांप देखते ही कांप उठते हैं, वहीं इतनी छोटी उम्र की बच्ची इस काम को बड़ी आसानी से कर देती है।
Please wait...
विस्तार
हम सभी जानते हैं कि सांप का नाम सुनते ही ज्यादातर लोग डरकर भाग जाते हैं। अगर अचानक सामने सांप आ जाए तो शायद कोई जोर-जोर से चिल्लाने लगे, कोई भाग खड़ा हो और कोई तो डर के मारे वहीं जम जाए। लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में एक नन्हीं सी बच्ची इतनी बहादुरी दिखाती है, जिसे देखकर बड़े-बड़े लोग दंग रह गए। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल यह घटना ऑस्ट्रेलिया की बताई जा रही है। यहां एक छोटी बच्ची अपने ही घर से बिना किसी डर के एक खतरनाक सांप को बाहर निकाल देती है। सोचिए जहां बड़े-बड़े लोग सांप देखते ही कांप उठते हैं, वहीं इतनी छोटी उम्र की बच्ची इस काम को बड़ी आसानी से कर देती है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा और शेयर किया जा रहा है।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by MATT WRIGHT - OUTBACK WRANGLER (@mattwright)
सांप से बिल्कुल नहीं डरती है बच्ची
वीडियो में साफ दिखता है कि बच्ची घर के अंदर एक बड़े सांप को देखती है। वह डरने के बजाय अपने पापा को वहां ले आती है। बच्ची का पापा बिल्कुल शांत रहते हैं। वे घबराने के बजाय बेटी से कहते हैं कि वह सांप को बाहर निकाल दे। आमतौर पर कोई भी पिता ऐसे हालात में अपने बच्चे को पास भी नहीं आने देगा, लेकिन यहां मामला बिल्कुल अलग था।
पिता को बुलाकर लाती है बच्ची
बच्ची बिना घबराए एक झाड़ू उठाती है और पापा के बताए तरीके से सांप को बाहर निकालना शुरू कर देती है। उसकी आंखों में न तो डर झलकता है और न ही घबराहट। वह धीरे-धीरे झाड़ू से सांप को रास्ता दिखाती है और कुछ ही मिनटों में उस सांप को घर से बाहर कर देती है। यह देखकर लोग हैरान हैं कि इतनी कम उम्र में किसी बच्चे के भीतर इतनी हिम्मत कहां से आ गई। सबसे दिलचस्प बात तो तब होती है, जब बच्ची की मां घर लौट रही होती है। जैसे ही मां अंदर आती है, वह देखती है कि एक बड़ा सांप दरवाजे से बाहर जा रहा है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि वह बिल्कुल भी डरती नहीं। वह मानो इस सीन को आम बात की तरह लेती है और आराम से घर के अंदर चली जाती है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो को इंस्टाग्राम पर @mattwright नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 60 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कुछ ही घंटों में यह तेजी से वायरल हो गया। लोग बच्ची की बहादुरी और पापा के शांत स्वभाव की खूब तारीफ कर रहे हैं। नेटिजंस ने इस वीडियो पर मजेदार और दिलचस्प कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, "आप तीनों चिल्लाना भूल गए, कोई बात नहीं मैंने आपकी तरफ से चिल्ला दिया।" वहीं दूसरे ने कहा, "हंसी तो तब आई जब मां ऐसे घर में घुसी जैसे कुछ हुआ ही नहीं।" एक और कमेंट में लिखा गया, "सबसे अच्छी बात यह है कि आप अपनी बेटी को डरना नहीं, बल्कि समस्या का हल निकालना सिखा रहे हैं। शाबाश।"