{"_id":"6a71659e9e54bbb60e01cf35","slug":"81-year-old-woman-travels-across-continents-to-meet-24-year-old-online-lover-wedding-planned-2026-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: 81 साल की दादी को 24 साल के युवक से हुआ प्यार, मिलने पहुंचीं दूसरे देश, अब शादी की तैयारी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: 81 साल की दादी को 24 साल के युवक से हुआ प्यार, मिलने पहुंचीं दूसरे देश, अब शादी की तैयारी
Tue, 04 Aug 2026 09:38 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 04 Aug 2026 09:38 AM IST
सार
Viral: फ्रांस की 81 वर्षीय महिला और सेनेगल के 24 वर्षीय युवक की अनोखी लव स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। दोनों दो साल तक वीडियो कॉल और मैसेज के जरिए जुड़े रहे, जिसके बाद महिला अपने प्यार से मिलने सेनेगल पहुंचीं।
विज्ञापन
शख्स ने रिकॉर्ड किया वीडियो
- फोटो : इंस्टाग्राम ar_noticias
विस्तार
कहते हैं कि मोहब्बत न उम्र देखती है, न सरहदें और न ही दूरियां। फ्रांस और सेनेगल से सामने आई एक अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींच रही है। इस रिश्ते में सबसे ज्यादा चर्चा जिस बात की हो रही है, वह है दोनों के बीच 57 साल का उम्र का अंतर। एक तरफ 81 वर्षीय फ्रांसीसी महिला हैं तो दूसरी ओर अफ्रीकी देश सेनेगल का 24 साल का युवक। दोनों की पहली मुलाकात इंटरनेट पर हुई और धीरे-धीरे यह जान-पहचान प्यार में बदल गई। तो आइए जानते हैं कि इनकी कहानी क्या है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बताया जा रहा है कि पिछले दो वर्षों से दोनों लगातार वीडियो कॉल और मैसेज के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में थे। इतने लंबे समय तक सिर्फ ऑनलाइन बातचीत के बाद आखिरकार महिला ने अपने साथी से आमने-सामने मिलने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने हजारों किलोमीटर का सफर तय किया और सेनेगल पहुंच गईं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
शख्स ने रिकॉर्ड किया वीडियो
सेनेगल एयरपोर्ट पर जब दोनों पहली बार आमने-सामने आए तो वह पल किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर अपनी खुशी जाहिर की। वहां मौजूद किसी शख्स ने इस भावुक मुलाकात का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यही वीडियो लोगों के बीच चर्चा और बहस की वजह बन गया है।
सच्चे रिश्ते उम्र नहीं देखते हैं
डिजिटल दौर में बने इस रिश्ते को लेकर इंटरनेट पर लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिल रही है। कुछ यूजर्स इसे इस बात का उदाहरण बता रहे हैं कि सच्चे रिश्तों के सामने उम्र और दूरी जैसी बातें मायने नहीं रखतीं। वहीं कई लोग इतने बड़े उम्र के अंतर को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं और इस रिश्ते को अलग नजरिए से देख रहे हैं।
इसी साल करेंगे शादी
रिपोर्ट्स के अनुसार यह मुलाकात केवल पहली मुलाकात तक सीमित नहीं रहने वाली है। बताया जा रहा है कि सेनेगल में समय बिताने के बाद दोनों अब फ्रांस लौटने की तैयारी कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस जोड़े ने सितंबर 2026 में आधिकारिक तौर पर शादी करने का भी फैसला किया है। फिलहाल यह अनोखी प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है और लोग अपने-अपने नजरिए से इस पर लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।