फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   75 year old groom dies 12 hours after wedding in Jaunpur he was married to a 35 year old woman Know

Viral News: जौनपुर में शादी के 12 घंटे बाद 75 साल के दूल्हे की मौत, 35 साल की महिला से हुई थी शादी

Wed, 01 Oct 2025 01:03 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 01 Oct 2025 01:03 PM IST
सार

Viral News: संगरू राम 75 साल के हो चुके थे। उनकी पत्नी एक साल पहले गुजर चुकी थी और कोई संतान भी नहीं थी। खेती-बाड़ी करके दिन-रात गुजर-बसर करने वाले संगरू राम का परिवार दिल्ली में रहता था और कारोबार में लगा था।

विज्ञापन
75 year old groom dies 12 hours after wedding in Jaunpur he was married to a 35 year old woman Know
75 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से की शादी - फोटो : एक्स

विस्तार

जौनपुर के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र का छोटा सा गांव कुछमुछ इन दिनों पूरी तरह चर्चा में है। छोटे-छोटे तंग गलियों और खेतों में लोग वही बातें कर रहे हैं, जिसने हर किसी को हक्का-बक्का कर दिया। ये कहानी है संगरू राम और मनभावती की, जिनकी शादी सोमवार को हुई थी और अगले ही दिन जिंदगी ने सबको हैरान कर दिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


75 साल के बुजुर्ग ने की दूसरी शादी
संगरू राम 75 साल के हो चुके थे। उनकी पत्नी एक साल पहले गुजर चुकी थी और कोई संतान भी नहीं थी। खेती-बाड़ी करके दिन-रात गुजर-बसर करने वाले संगरू राम का परिवार दिल्ली में रहता था और कारोबार में लगा था। गांव वाले उन्हें हमेशा अकेले और सादगी भरे बुजुर्ग के तौर पर जानते थे, जिनकी आंखों में जिंदगी के अनुभव साफ झलकते थे। पिछले कुछ दिनों से संगरू राम दूसरी शादी करने की सोच रहे थे। जैसे ही गांव में ये बात फैली, लोग उन्हें रोकने की कोशिश करने लगे। सबको लगा कि इस उम्र में शादी करना थोड़ा अजीब है, लेकिन संगरू राम ने किसी की सुनवाई नहीं की। उन्होंने जलालपुर की रहने वाली 35 साल की मनभावती से कोर्ट मैरिज कर ली। वैसे ये मनभावती की भी दूसरी शादी थी और उनकी पहली शादी से दो बेटियां और एक बेटा थे।
विज्ञापन


शादी के बाद संगरू की हुई मौत
कोर्ट मैरिज के बाद शादी की रस्में मंदिर में संपन्न हुईं। फूलमालाएं पहनकर दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा और जिंदगी की नई शुरुआत की। संगरू राम ने मनभावती से कहा कि “तुम बस घर संभालो, बच्चों की जिम्मेदारी मैं उठाऊंगा।” शादी के बाद रात भर दोनों बातें करते रहे, अपने भविष्य के सपने शेयर किए। लेकिन सुबह होते ही सब कुछ बदल गया। संगरू राम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर ने पूरे गांव को चौंका दिया। लोग हक्का-बक्का रह गए। बुजुर्ग की अचानक मौत ने सबको स्तब्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भतीजों ने लिया यह फैसला
इसके बाद खबर संगरू राम के भतीजों को दी गई, जो दिल्ली में रहते हैं। भतीजों ने जब इस घटना के बारे में सुना तो उन्होंने इसे संदिग्ध बताया। उन्होंने अंतिम संस्कार तब तक रुकवाने का फैसला किया, जब तक वो खुद जौनपुर न पहुंच जाएं। अब सवाल उठता है कि पुलिस क्या करेगी, क्या पोस्टमार्टम होगा या नहीं। गांव वाले और स्थानीय प्रशासन के बीच इसको लेकर हलचल मची हुई है। उम्र का फासला, दूसरी शादी और अचानक हुई मौत की वजह से पूरे गांव में अटकलों का बाजार गर्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed