मेंढक के चेहरे वाला बच्चा
नेपाल के दोलाखा जिले के चारीकोट में 2006 में एक अजीबोगरीब बच्चे ने जन्म लिया था जिसका चेहरा मेंढक के जैसे था। हालांकि जन्म के आधे घंटे बाद ही इस बच्चे की मौत हो गई थी। चारीकोट के रहने वाले नीर बहादुर करकी और सुंताली करकी के इस बेटे का गला नहीं था। सिर्फ इतना ही नहीं उस बच्चे की आंखें भी बहुत बड़ी थी जो कि बाहर की तरफ आसानी से निकल जाती थी।
साइक्लोप बेबी
2 of 7
साइक्लोप बेबी
- फोटो : oddee.com
भारत में एक आंख वाली एक बच्ची ने जन्म लिया था जिसे साइक्लोप बेबी कहा जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की इस हालत के पीछे किसी ऐंटी कैंसर ड्रग का हाथ था। हालांकि कुछ डॉक्टरों के मुताबिक इसका कारण क्रोमोजोमल डिसऑर्डर भी हो सकता था। इस बच्ची के माथे के ठीक बीचोबीच एक आंख थी। इसकी कोई नाक नहीं थी और दिमाग दो हिस्सों की जगह एक हिस्से में था। जन्म होने के कुछ दिनों के अंदर ही इस बच्ची की मौत हो गई थी।
पूंछ वाला आदमी
3 of 7
पूंछ वाला आदमी
- फोटो : oddee.com
पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार के रहने वाले चांद्रे ओरम की 13 इंच लंबी पूंछ है। वह चाय बागान में काम करता है। उसका मानना है कि राम नवमी के दिन उसका जन्म होने के कारण श्री हनुमान उसमें बसते हैं। हालांकि उस पूंछ को लेकर चांद्रे को काफी परेशानियों का सामना परना पड़ रहा है जिनमें उसकी शादी सबसे बड़ी समस्या है।
लंबे हाथों वाला पुरुष
4 of 7
लंबे हाथों वाला पुरुष
- फोटो : oddee.com
चीन के लुई हुआ, मैक्रोडेक्टीली नामक बीमारी से पीड़ित हैं। उनका बायां अंगूठा 10.2 इंच और तर्जनी 12 इंच लंबी थी। 20 जुलाई 2007 को उनका ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों ने इस सर्जरी में लुई हुआ के हाथ से 11 पाउंड मांस कम किया।
उल्टे पैरों वाली महिला
5 of 7
उल्टे पैरों वाली महिला
- फोटो : oddee.com
चीन की वेंग फेंग (27) का जन्म उल्टे पैरों के साथ हुआ था। हालांकि उनकी इस समस्या से उन्हें एवं उनके परिवार को कोई परेशानी नहीं है। वेंग फेंग का कहना है कि वह अन्य लोगों की तुलना में अधिक तेजी से दौड़ सकती हैं। हाल ही में वह एक रेस्तारां में वेटरेस का काम करती हैं।