{"_id":"68886096513f152e3105e570","slug":"22-python-eggs-found-while-cleaning-the-gutter-the-female-was-guarding-the-babies-video-goes-viral-2025-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: गटर की सफाई के वक्त मिले अजगर के 22 अंडे, बच्चों की रखवाली कर रही थी मादा, रोंगटे हो जाएंगे खड़े","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: गटर की सफाई के वक्त मिले अजगर के 22 अंडे, बच्चों की रखवाली कर रही थी मादा, रोंगटे हो जाएंगे खड़े
Tue, 29 Jul 2025 11:19 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:19 AM IST
सार
Viral Video: मामला गंभीर इसलिए था क्योंकि यह जगह हाईवे के बेहद पास थी। अजगर डर के मारे बाहर निकल सकती थी और हाईवे पर आ जाती, जहां तेज रफ्तार गाड़ियां उसके लिए जानलेवा साबित हो सकती थीं।
विज्ञापन
नाले में छिपे मिले अजगर के 22 अंडे
- फोटो : इंस्टाग्राम @rawwmumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के पूर्वी एक्सप्रेस हाईवे के पास एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाले की सफाई के दौरान मजदूरों को एक 9 फुट लंबा अजगर दिखा। यह अजगर एक मादा थी, जो अपने अंडों के साथ नाले में छिपी हुई थी। यह नजारा देखकर मजदूर हैरान रह गए। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मामला गंभीर इसलिए था क्योंकि यह जगह हाईवे के बेहद पास थी। अजगर डर के मारे बाहर निकल सकती थी और हाईवे पर आ जाती, जहां तेज रफ्तार गाड़ियां उसके लिए जानलेवा साबित हो सकती थीं। इतना ही नहीं डर के कारण वह अपने अंडों को भी छोड़ सकती थी, जिससे उनके भी मरने का खतरा था। स्थिति को देखते हुए वन्यजीव बचाव दल को तुरंत मौके पर बुलाया गया। टीम ने पहले मादा अजगर को बहुत सावधानी से पकड़ा और उसे जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद उसके अंडों को सुरक्षित करने का काम सौंपा गया।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
गटर में मिले अजगर के 22 अंडे
टीम ने इन अंडों को एक सुरक्षित जगह पर रखा। उन्हें मिट्टी, कोको पीट और चारकोल की बोरियों में रखा गया ताकि उन्हें प्राकृतिक माहौल जैसा तापमान और नमी मिल सके। कुछ हफ्तों की देखभाल के बाद इन 22 अंडों से छोटे-छोटे अजगर के बच्चे बाहर निकले। अब ये सभी बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं और जंगल में छोड़े जाने के लिए तैयार हैं। इस घटना का वीडियो @rawwmumbai नामक इंस्टाग्राम पेज पर डाला गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यह दिखाया गया है कि सफाई कर्मचारियों को नालों में सफाई करते समय किस तरह के खतरों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही यह भी दिखाया गया है कि किस तरह समय पर मदद मिलने से जानवरों की जान बचाई जा सकती है।
वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ढक्कन खोलते ही छोटे-छोटे सिर बाहर निकले, डर लग गया।” एक और ने कहा, “आपने तो इनकी मदद कर दी, लेकिन सोचकर ही डर लगता है कि अगर टॉयलेट से कोई अजगर निकल आया तो क्या होगा?” किसी और ने लिखा, “टीम को बधाई, आपने अजगर के अंडों को बचाकर उन्हें जीवन का एक और मौका दिया।” वहीं किसी ने कहा, “इन खूबसूरत जीवों को बचाने के लिए दिल से शुक्रिया।”