फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   17 month old girl falls into boiling milk dies during treatment family in shock Video goes Viral

Viral Video: खौलते दूध में गिरी छोटी बच्ची, इलाज के दौरान ही हो गई मौत, सदमे में परिवार, स्कूल प्रशासन पर सवाल

Sat, 27 Sep 2025 11:20 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 27 Sep 2025 11:20 AM IST
सार

Viral Video: हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो देखकर किसी के भी पैरों तले जमीन खिसक सकती है। उसमें साफ दिख रहा है कि स्कूल की रसोई में स्टूडेंट्स के लिए दूध तैयार किया जा रहा था।

विज्ञापन
17 month old girl falls into boiling milk dies during treatment family in shock Video goes Viral
खोलते दूध में गिरी बच्ची - फोटो : एक्स@KP_Aashish

विस्तार

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले से ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर किसी का भी दिल कांप उठेगा। यहां एक मासूम बच्ची की जिंदगी कुछ ही पलों में खत्म हो गई। पीछे रह गया बस मातम और सवालों का ढेर। दरअसल अनंतपुर के बक्करायसमुद्रम गांव में बने अम्बेडकर गुरुकुल स्कूल की रसोई में 17 महीने की बच्ची खौलते दूध के बर्तन में गिर गई। यह सोचकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं कि उस नन्ही जान के साथ क्या हुआ होगा। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो देखकर किसी के भी पैरों तले जमीन खिसक सकती है। उसमें साफ दिख रहा है कि स्कूल की रसोई में स्टूडेंट्स के लिए दूध तैयार किया जा रहा था। एक बड़े बर्तन में खौलता हुआ दूध रखा था। उसी दौरान अक्षिता नाम की बच्ची वहां पहुंच गई। अक्षिता की उम्र महज 17 महीने थी। उसकी मां, कृष्णावेणी, उसी स्कूल में सुरक्षा गार्ड का काम करती है। उस दिन वह अपनी बच्ची को भी अपने साथ स्कूल ले आई थी।
विज्ञापन


बिल्ली के पीछे भागी लड़की
वीडियो में देखा गया कि बच्ची खेलते-खेलते एक बिल्ली के पीछे-पीछे रसोई की ओर चली गई। बिल्ली को पकड़ने की कोशिश में वह सीधे खौलते दूध के बर्तन तक पहुंच गई। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे बर्तन में गिर पड़ी। बच्ची की चीख सुनकर वहां मौजूद लोग और उसकी मां दौड़कर आईं। मां ने फौरन बच्ची को बर्तन से बाहर निकाला। फिर उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पल भर में एक मासूम की जिंदगी खत्म हो गई। परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




खौलते दूध में गिरी बच्ची
इस घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। लोग गुस्से में हैं और स्कूल प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि आखिर इतने बड़े स्कूल में इतनी बड़ी चूक कैसे हो सकती है। खौलता हुआ दूध खुले में क्यों रखा गया था। इतनी बड़ी मात्रा में दूध बन भी रहा था तो उसके आसपास सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं थे।


गांव में है मातम का माहौल
लोगों का कहना है कि छोटे-छोटे बच्चे कहीं भी भागते-भागते चले जाते हैं। ऐसे में स्कूल को और सतर्क रहना चाहिए था। कम से कम इतने बड़े बर्तन को ऐसी जगह नहीं रखा जाना चाहिए था जहां कोई बच्चा आसानी से पहुंच सके। इस हादसे ने सिर्फ एक परिवार को बर्बाद नहीं किया। बल्कि हर किसी का दिल दहला दिया है, जिसने भी यह वीडियो देखा। गांव में भी इस घटना के बाद मातम का माहौल है। लोग परिवार के साथ खड़े हैं और बच्ची की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं। लेकिन यह सवाल अब भी सबके मन में है कि क्या स्कूल की लापरवाही ने ही इस मासूम की जान ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed