{"_id":"5e638cc38ebc3ec559283da4","slug":"103-year-old-man-married-a-27-year-old-woman-in-indonesia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"103 साल के बुजुर्ग ने 27 साल की लड़की से रचाई शादी, दहेज ने किया सबको हैरान!","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
103 साल के बुजुर्ग ने 27 साल की लड़की से रचाई शादी, दहेज ने किया सबको हैरान!
कई बार आपने लोगों से यह कहते सुना होगा कि उम्र बस एक नंबर होता है, इसके सिवा कुछ नहीं। इसको चरितार्थ किया है इंडोनेशिया के रहने वाले 103 वर्षीय पुआंग कट्टे ने। वह करीब 76 साल छोटी यानी 27 वर्षीय महिला से शादी रचाकर दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
2 of 5
103 साल के बुजुर्ग ने 27 साल की लड़की से रचाई शादी
- फोटो : Lintas iNews
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुआंग एक डच कर्नल हैं। उन्होंने 1945-1949 की लड़ाई में हिस्सा लिया था। दुल्हन इंडो अलंग के एक रिश्तेदार ने बताया कि उन्हें यह नहीं पता था कि दूल्हे (पुआंग) की उम्र कितनी है, लेकिन उन्हें इतना जरूर पता था कि उसकी उम्र 100 के पार होगी।
3 of 5
103 साल के बुजुर्ग ने 27 साल की लड़की से रचाई शादी
- फोटो : Lintas iNews
शादी के बाद जब दूल्हा-दुल्हन की सही उम्र का खुलासा हुआ, तो सब हैरान हो गए। बताया जा रहा है कि दूल्हा बने पुआंग ने लड़की वालों को दहेज भी दिया है। उन्होंने करीब 25 हजार रुपये और एक सोने की अंगूठी देकर महिला से शादी रचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
लिन्टास आई न्यूज के मुताबिक, बुजुर्ग पुआंग की महिला से उस वक्त पहली बार मुलाकात हुई, जब वो अपने ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप करने जा रही थी, क्योंकि वह उसे धोखा दे रहा था। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और शारीरिक संबंध भी बन गए। इस दौरान महिला ने पाया कि वह गर्भवती है, जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। अगर आपको यह जानने की इच्छा हो रही है कि क्या दादा की उम्र का यह बुजुर्ग पिता बनने वाला है, तो इसका जवाब है हां। 103 वर्षीय पुआंग एक अजन्मे बच्चे के पिता हैं।
विज्ञापन
5 of 5
103 साल के बुजुर्ग ने 27 साल की लड़की से रचाई शादी
- फोटो : Lintas iNews
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पुआंग की नई-नवेली पत्नी की यह दूसरी शादी है। उन्होंने अपने पति से तलाक ले लिया था, क्योंकि वह उनका अपमान करता था और शायद उन्हें मारता-पीटता भी था। बताया जा रहा है कि फिलहाल पुआंग और उनकी नई-नवेली दुल्हन दक्षिणी सुलावेसी में पुआंग के घर पर आराम से रह रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।