फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   youth was removed from bike near gas godown and beaten with sticks in Sitamarhi; video went viral

Bihar: गैस गोदाम के पास युवक को बाइक से उतार कर लाठी-सरिए से पीटा; वीडियो सामने आया, सात लोगों पर एफआईआर दर्ज

Mon, 04 Sep 2023 06:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 04 Sep 2023 06:05 PM IST
सार

Bihar Police: सीतामढ़ी में एक युवक को गैस गोदाम के पास लाठी-सरिए से बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
youth was removed from bike near gas godown and beaten with sticks in Sitamarhi; video went viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र से कुछ लोगों द्वारा एक युवक को बेरहमी से पीटे जाने का मामला सामने आया है। यह घटना बाजपट्टी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव स्थित गैस गोदाम के पास की है। जहां कुछ लोगों ने एक युवक को बाइक से उतारकर लाठी और सरिया से बेरहमी से पीटा। इतनी पिटाई की गई की वह युवक बेहोश हो गया। उसके बाद हमलावर उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले। युवक की हालत गंभीर बताई गई है। युवक को बेरहमी से पीटे जाने का वीडियो भी वायरल किया गया था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जख्मी युवक की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के ही महम्मदपुर गांव निवासी सोगारथ दास के बेटे लाल बाबू दास के रूप में की गई है। वीडियो वायरल होने के बाद बाजपट्टी थाना पुलिस ने सदर अस्पताल में इलाजरत युवक से मुलाकात की। वहीं, उसके परिजनों से घटना की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब


घायल युवक की मां सुनैना देवी के बयान के आधार पर बाजपट्टी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पीड़ित युवक की मां ने बताया कि बीते दिन दोपहर में बाइक से जा रहे उनके बेटे को गोदाम के पास रोक कर उससे बेरहमी से मारपीट की गई। सड़क पर पटककर उसे लाठी और सरिया से बेहोश होने तक पीटा गया, जिससे उसका बेटा लहूलुहान होकर गिर पड़ा तो स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन


घायल लाल बाबू दास ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि पहले सभी ने मिलकर खूब पीटा और बाद में थूक भी चटवाया। फिर जब बेहोश हो गया तो उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। तब स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस संबंध में  थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed