फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth stabbed gateman for refusing to open railway kiosk in Darbhanga

Darbhanga: रेलवे गुमटी जबरदस्ती खुलवाने पर अड़ा युवक, मना करने पर गेटमैन को मारा चाकू, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 08 Jun 2023 04:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 08 Jun 2023 04:05 PM IST
सार

रेलवे गुमटी बंद होने पर काफी देर खड़े रहने पर एक युवक ने गेटमैन को चाकू मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Youth stabbed gateman for refusing to open railway kiosk in Darbhanga
अस्पताल में भर्ती घायल युवक। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दरभंगा के लहेरियासराय स्टेशन से पहले पंडसराय में गुरुवार को रेलवे गुमटी (रेलवे फाटक) बंद होने से नाराज एक युवक ने गुमटी गेटमैन को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के बाइक नंबर के आधार तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घायल गेटमैन की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले अखिलेश कुमार के रूप में हुई है। लहेरियासराय रेलवे स्टेशन के दक्षिण स्थित 19 नंबर गुमटी में उसकी तैनाती चल रही है। फिलहाल घायल गेटमैन का इलाज डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लहेरियासराय स्टेशन से पहले पंडसराय में सुबह करीब सवा आठ बजे एक ट्रेन के गुजरने के बाद भी काफी देर तक गुमटी बंद रही। इस दौरान एक बाइक सवार युवक ने गेटमैन को गुमटी खोलने को कहा। इस पर गेटमैन ने दूसरी गाड़ी के शंटिंग और बैक होने तक गुमटी बंद रहने की बात कही। इस पर युवक आक्रोशित हो गया और जेब से चाकू निकालकर गेटमैन अखिलेश के सिर और गर्दन के पास वार कर दिया और फरार हो गया। गेटमैन ने घायल होने के बावजूद युवक के बाइक के नंबर प्लेट की तस्वीर खींच ली। फिलहाल बाइक नंबर के आधार पर आरोपी का पता लगाकर उसकी खोज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed