फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth shot dead after being called from home in Motihari, interrogation of four suspects continues in custody

Bihar: मोतिहारी में घर से बुलाकर युवक को गोली मारी, बाइक पर बिठाकर ले गए थे दो युवक, चार संदिग्ध हिरासत में

Sun, 09 Apr 2023 06:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 09 Apr 2023 06:27 PM IST
सार

पहाड़पुर थानाध्यक्ष अभिनव दुबे ने बताया कि सूचना मिली कि एक युवक को गोली मार कर चेकर में फेंक दिया है। उसके बाद उक्त स्थल पर पहुंचे तो खून से लथपथ विपिन का शव पड़ा हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Youth shot dead after being called from home in Motihari, interrogation of four suspects continues in custody
मृतक विपिन तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मोतिहारी में घर से बुला कर एक युवक की गोली मार कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, पुलिस चार संदिग्धों को हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है। घटना शनिवार की देर रात्रि पहाड़पुर थाना क्षेत्र के लौकाहा चेकर की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पहाड़पुर थाना क्षेत्र के कमाल पिपरा गांव निवासी कन्हैया तिवारी के बेटे विपिन तिवारी (22) के पास बीती रात एक फोन आया। उसके बाद दो युवक बाइक से आए और विपिन को घर से बुला कर साथ ले गए। उसके जाने के करीब एक घंटे बाद अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक की गोली मार हत्या कर शव को लौकाहा चेकर में फेंका गया है।
विज्ञापन


इसके बाद एसडीपीओ पहाड़पुर थाना पुलिस के साथ उक्त स्थल पर पहुंचे तो विपिन का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। उसके सिर और कमर में गोली लगी थी। वहां से शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही पुलिस ने विपिन के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। इस सिलसिले में पुलिस चार लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक के पिता कन्हैया तिवारी की दो शादी हुई हैं, दोनों पत्नी से एक-एक बेटा है। चौकीदार मजलिम खान के अनुसार, यह पहली पत्नी का बेटा है, जबकि दूसरी पत्नी का बेटा बाहर रहता है। यह अपने पिता और मां के साथ रह रहा था। मृतक के पिता का कहना है कि पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर मेरे बेटे की हत्या की गई है। वृद्ध पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।


पहाड़पुर थानाध्यक्ष अभिनव दुबे ने बताया कि सूचना मिली कि एक युवक को गोली मार कर चेकर में फेंक दिया है। उसके बाद उक्त स्थल पर पहुंचे तो खून से लथपथ विपिन का शव पड़ा हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। अभी हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed