फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth shot brother in Nalanda Khanpur village

Nalanda: भूमि विवाद में युवक ने चचेरे भाई पर किया हमला, कमर में मारी दो गोली, दो कट्टे व सात कारतूस बरामद

Thu, 27 Jul 2023 01:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 27 Jul 2023 01:27 PM IST
सार

नालंदा में विवाद में युवक ने चचेरे भाई को गाली मार दी। भूमि को लेकर पिछले तीन वर्षों से दोनों भाइयों में विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
Youth shot brother in Nalanda Khanpur village
नालंदा बिंद थाना। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नालंदा में बीती रात दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी की घटना में एक युवक जख्मी हो गया। मामला बिंद थाना क्षेत्र अंतर्गत खानपुर गांव का है। गोली खानपुरा गांव निवासी (36) वर्षीय विवेका यादव को लगी है। चचेरे भाई पर ही गोली मारने का आरोप है।

विज्ञापन


परिजन रेखा देवी ने बताया कि भूमि-विवाद को लेकर पिछले तीन वर्षों से बल्ली यादव से विवाद चल रहा है। बीती शाम बल्ली यादव अपने सहयोगियों के साथ आ धमका और फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में दो गोली विवेका यादव को कमर के लग गई। इसके बाद सभी लोग उसके घर के पास हथियार छोड़ कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो बल्ली यादव की पत्नी ने विवेका यादव के ही हथियार होने की बात कही। जख्मी को आनन-फानन में बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बिंद थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच आपस में फायरिंग की घटना हुई है। इसमें एक व्यक्ति को गोली लगी है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने वहां से दो कट्टा व सात कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आपस में चचेरे भाई हैं। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पूर्व से ही दोनों के बीच झगड़े चले आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed