फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth of Bettiah, Bihar murdered in Saudi Arabia

बिहार के युवक की सऊदी अरब में हत्या, परिजनों ने की शव भारत लाए जाने की मांग

Sat, 15 Dec 2018 03:32 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 15 Dec 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
Youth of Bettiah, Bihar murdered in Saudi Arabia

बेतिया के एक युवक की सऊदी अरब में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक का नाम इंतजार मियां है जो बेतिया के बानुछापर मोहल्ले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह सऊदी अरब के अल्फाज कंपनी में ड्राइवर का काम करता था। सूचना के बाद भी अभी तक पीड़ित परिजनों से किसी जनप्रतिनिधि या अधिकारी ने संपर्क नहीं किया है।

विज्ञापन


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को अज्ञात अपराधियों ने इंतजार मियां की सऊदी अरब में ही गोली मारकर हत्या कर दी। इस बात की सूचना उसके साथियों ने बेतिया में रहने वाले उनके परिजनों को फोन पर दी। इसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने भारत सरकार और स्थानीय सांसद से इंतजार मियां का शव भारत लाने की मांग की है ताकि उसका अंतिम संस्कार विधिवत तरीके से किया जा सके। 
विज्ञापन


बेतिया के बानुछापर का रहने वाला इंतजार तीन साल पहले नौकरी करने के लिए सऊदी अरब गया था। इसके बाद से ही वह घर नहीं लौटा था। वहीं पर वह अल्फाज कंपनी में ड्राइवर का काम करता था,  लेकिन बृहस्पतिवार  को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed