फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth murdered in love affair in patna over girl friend case

पटना: गर्लफ्रेंड के लिए दोस्त ने बचपन के साथी की हत्या की, सरेराह सीने में चाकू गोदकर वारदात को दिया अंजाम

Fri, 17 Dec 2021 08:50 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना  Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 17 Dec 2021 08:50 AM IST
सार

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गर्लफ्रेंड के कारण इन दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। दोनों एक-दूसरे का वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे।

विज्ञापन
Youth murdered in love affair in patna over girl friend case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना पूर्वी बोरिंग कैनाल रोड में पंचमुखी हनुमान मंदिर के सरकारी पार्किंग के पास की है। पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी और उसके एक दोस्त को पकड़ा है। 

विज्ञापन


मरने वाले युवक का नाम शादाब है। हत्या के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग है। शादाब और जयेश मॉरिश बचपन के दोस्त थे। जयेश और शादाब मीठापुर के गौरया स्थान के इलाके के रहने वाले हैं।  दोनों की 12वीं पढ़ाई मिलर हाई स्कूल से हुई। इसी बीच शादाब ने एक लड़की से दोस्ती कर ली। गर्दनीबाग के कच्ची तालाब इलाके की रहने वाली एक लड़की कुछ महीने पहले तक शादाब की महिला दोस्त थी। बाद में उसकी दोस्ती शादाब के दोस्त जयेश से हो गई। 
विज्ञापन


सीने में चाकू गोदकर हत्या
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गर्लफ्रेंड के कारण इन दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। दोनों एक-दूसरे का वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे। साथ ही चाकू से मारने की धमकी भी दी थी। गुरुवार को पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास के पान दुकान पर शादाब पहले से खड़ा था। इसी दौरान जयेश बाइक से दो दोस्तों के साथ आया। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई, उसके बाद जयेश ने अपनी जेब से चाकू निकाला और सीधे शादाब के सीने पर मार दिया। इससे शादाब गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed