फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth killed with sharp weapon in Motihari, body thrown in bushes, police engaged in investigation

Motihari: युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या, झाड़ियों में फेंका शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Tue, 14 Mar 2023 05:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 14 Mar 2023 05:11 PM IST
सार

मोतिहारी के केसरिया थाना क्षेत्र में एक युवक को धारदार हथियार से गला रेत कर मार दिया गया। उसका शव घर से दो किलोमीटर दूर झाड़ियों में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजन शव कब्जे में नहीं लेने दे रहे हैं।

विज्ञापन
Youth killed with sharp weapon in Motihari, body thrown in bushes, police engaged in investigation
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मोतिहारी के केसरिया थाना क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसका शव झाड़ी में फेंक दिया। शव से कुछ दूरी पर सड़क पर खून का बड़ा धब्बा मिला। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि बदमाशों ने युवक की हत्या वहीं पर की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर परिजन और पुलिस पहुंचे। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना मंगलवार को दरमाहा पंचायत के वार्ड नंबर 11 के सेढ़ा चवर में हुई।

विज्ञापन


बड़े बेटे की भी हत्या होने की जताई आशंका
घटना के संबंध में मृतक के पिता प्रमोद पासवान ने बताया कि बीती रात करीब नौ बजे मेरा बेटा रविरंजन (20) घर से खाना का कर निकला था। उसने कहा था कि बस अभी आए। जब वह कुछ देर तक नहीं आया तो उसे फोन किया, उसका नंबर बंद था। उसकी तलाश शुरू किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। सुबह सूचना मिली कि घर से दो किलोमीटर दूर सेंढ की झाड़ी में एक युवक का शव पड़ा है। जब वहां पहुंचा तो देखा की मेरे बेटे का गला रेता हुआ शव पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


मृतक के पिता ने बताया कि उनके चार बेटे हैं। उनमें से रविरंजन तीसरे नंबर पर था। उसने पांचवी तक की पढ़ाई करने के बाद छोड़ दी। वह घर का कामकाज देखा करता था। उन्होंने बताया कि एक महीने पहले उसके बड़े बेटे की गांव में ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। अब मुझे लग रहा है कि मेरे बड़े बेटे की भी हत्या की गई थी। बेटे का शव झाड़ी में देखते ही रविरंजन का वृद्ध पिता दहाड़ मार कर रोने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन एसपी और डॉग स्क्वाड की टीम बुलाने की मांग पर अड़े
केसरिया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे। वहां झाड़ी में गला रेता हुआ शव पड़ा हुआ था। उसके बाद शव को कब्जे में लेना चाहा तो परिजन विरोध करने लगे। अभी शव कब्जे में लेने का प्रयास किया जा रहा है। परिजन एसपी और डॉग स्क्वाड की टीम बुलाने की मांग कर रहे हैं। हत्या के पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed