{"_id":"64c8dddb1669eb7a70034e69","slug":"youth-killed-by-slitting-throat-with-sharp-edged-weapon-in-darbhanga-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तेज धार हथियार से युवक की गला रेतकर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस; CCTV फुटेज को खंगाल रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तेज धार हथियार से युवक की गला रेतकर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस; CCTV फुटेज को खंगाल रही
Tue, 01 Aug 2023 03:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 01 Aug 2023 03:56 PM IST
सार
सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि भिगो मुहल्ले में घटना घटी है। जहां एक युवक की हत्या कर दी गई है। मामले की तहकीकात की जा रही है। आखिर हत्या क्यों की गई है। इसके कारण भी पता किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के दरभंगा जिले में सोमवार की रात तेज धारदार हथियार से गले पर वार कर एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना लहेरियासराय थाना क्षेत्र के भिगो मोहल्ला की बताई जा रही है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि युवक बाइक से जा रहा था। इस दौरान बदमाशों ने तेज धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। इस हमले में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर लहेरियासराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की पहचान भिगो मोहल्ले के जमालपुरा निवासी मो. वली अहमद के बेटे मो. अनवर (30) के रूप में हुई है। अनवर अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। जहां बदमाशों ने रोक कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटना के बाद स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हो गए। वे पुलिस के सामने ही प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करने लगे। घटनास्थल पर मोहल्ले के लोगों ने इकट्ठे होकर पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही अनवर के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटना को लेकर पूर्व वार्ड पार्षद सह जदयू नेता नफिसुल हक रिंकू ने बताया कि भिगो मोहल्ले में कुछ बदमाशों ने अंधेरे का फायदा उठाकर मो. वली अहमद के बेटे अनवर की हत्या कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखकर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
इस बारे में सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि भिगो मुहल्ले में घटना घटी है। जहां एक युवक की हत्या कर दी गई है। मामले की तहकीकात की जा रही है। आखिर हत्या क्यों की गई है। इसके कारण भी पता किए जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।