फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth injured in head on collision between bike in Bettiah dies during treatment in Gorakhpur

Bihar: बाइक की आमने-सामने टक्कर में घायल युवक की इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत; परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

Mon, 11 Dec 2023 06:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 11 Dec 2023 06:36 PM IST
सार

Bettiah Road Accident News: बेतिया में आमने-सामने हुई बाइकों की टक्कर में घायल हुए युवक पिंटू पासवान की भी मौत हो गई है। उस हादसे में चार लोग गंभीर घायल हो गए थे, जिनमें से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Youth injured in head on collision between bike in Bettiah dies during treatment in Gorakhpur
मृतक पिंटू पासवान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के बेतिया में बाइक की आमने-सामने टक्कर में घायल पिंटू की इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत हो गई है। मामला जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के नुनिया टोला के पास का है। मृतक पिंटू पासवान नरकटियागंज के गौरीपुर मंझरिया गांव निवासी बृजेश पासवान का भांजा था। वह ममहर में ही रहकर पढ़ाई करता था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर को हुई दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में घायल युवक पिंटू पासवान की मौत हो गई है। पिंटू की मौत गोरखपुर में इलाज के दौरान हुई है। हालांकि परिजन पिंटू की लाश को बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर लेकर चले गए। इधर, घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर पुलिस ने मृतक पिंटू की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया।
विज्ञापन


ब्रेन में लगी थी गहरी चोट
मृतक पिंटू के ममहर शव पहुंचते ही उसके घर पर कोहराम मच गया। मृतक के मामा बृजेश पासवान ने बताया कि पिंटू बचपन से ही उसी के घर पर रहकर पढ़ाई करता था। वह बड़ा होनहार था। एक्सीडेंट के बाद उसको बेतिया से पटना रेफर कर दिया गया था। लेकिन उसे गोरखपुर में इलाज के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डॉक्टरों ने बताया कि उसके ब्रेन में गहरी चोट लगी है। एक्सीडेंट के समय ही उसके कान और नाक से खून बह रहा था। ब्रेन में रक्तस्राव रुक नहीं रहा था, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है।
 
बाइक की टक्कर में अब तक तीन की हुई मौत
बता दें कि 14 नवंबर को एक बाइक पर सवार नगर के वार्ड संख्या 9 निवासी सन्नी कुमार और उत्तम कुमार ठोरी से नरकटियागंज आ रहे थे। वहीं, गौरीपुर मंझरिया गांव निवासी रामू पासवान और पिंटू पासवान नरकटियागंज से बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान नुनिया टोला के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई थी। उस हादसे में रामू पासवान की मौत उसी दिन हो गई थी। जबकि सन्नी, उत्तम और पिंटू को बेतिया रेफर किया गया था। बेतिया से रेफर किए जाने के बाद परिजन उन्हें गोरखपुर इलाज के लिए ले गए थे। गोरखपुर में इलाज के दौरान अगले दिन सन्नी की भी मौत हो गई। इस तरह अब तक तीन युवकों की मौत हो गई है।


थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि पिंटू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में अब तक रामू पासवान, सन्नी कुमार और पिंटू पासवान की मौत हो चुकी है। उत्तम कुमार इलाज के बाद ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed