फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth going to distribute wedding card of younger brother died in road accident in Nawada

Bihar: छोटे भाई की शादी से पहले घर से निकली बड़े भाई की अर्थी, सड़क दुर्घटना में मौत, कार्ड बांटने जा रहा था

Wed, 10 May 2023 08:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 10 May 2023 08:56 PM IST
सार

नवादा के सिरदला थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके साथ बैठा चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक अपने छोटे भाई की शादी के कार्ड बांटने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

विज्ञापन
Youth going to distribute wedding card of younger brother died in road accident in Nawada
युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के कलाली मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके साथ बैठा चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक की पहचान रजौली बाजार निवासी स्वर्गीय उमेश साहू के बेटे विकास कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक विकास के छोटे भाई की 21 मई को शादी है। वह शादी का कार्ड बांटने के लिए अपने बुआ के यहां जा रहा था, तभी उसकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। इस हादसे में विकास और उसके साथ गया चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें चिंताजनक हालत में नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद विकास की हालत में सुधार न दिखने पर डॉक्टर ने दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया था। आनन-फानन में स्थानीय लोग विकास को अस्पाताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही विकास ने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मौत की जानकारी मिलते ही पूरा परिवार शोक में डूब गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छोटे भाई की शादी 21 मई को होनी है। सभी उसी की तैयारी में लगे थे। लेकिन अचानक सड़क दुर्घटना में बड़े भाई की मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। छोटे भाई की बारात निकलने से पहले ही बड़े भाई की अर्थी निकल गई है। शादी की खुशी मातम में तब्दील हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर छा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed