फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth died after touching electric pole to avoid water logging in Begusarai

Bihar News: बारिश में बिजली के पोल से रहें दूर, बेगूसराय में जलजमाव से बचने में छूते ही गई जान

Fri, 30 Jun 2023 04:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 30 Jun 2023 04:57 PM IST
सार

मृतक के परिजनों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण सूरज कुमार की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि सामने नगर थाना होने के बावजूद भी पुलिस युवक को पानी से निकाल कर इलाज कराने के लिए नहीं ले गई। अगर समय से उसे पानी से निकालकर इलाज के लिए ले जाती तो उसकी जान बच जाती।

विज्ञापन
Youth died after touching electric pole to avoid water logging in Begusarai
युवक की मौत हो जाने से नाराज स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में बिजली के पोल से करंट लगने से एक युवक की तड़प-तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल कायम रहा। घटना नगर थाना क्षेत्र के नगर थाना के सामने की है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के चट्टीरोड निवासी श्री राम सागर शाह के बेटे सूरज कुमार (20) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सूरज कुमार एक मॉल में काम करता था। काम करने के बाद वह खाना खाने के लिए जा रहा था। तभी तेज बारिश हो गई। ज्यादा बारिश होने से रास्ते में जलभराव हो गया था। जलभराव के पानी से बचने के लिए सूरज सड़क के किनारे-किनारे से जा रहा था। इसी दौरान जब सूरज बिजली के पोल के बगल से गुजरा तो वह अचानक उससे सट गया। पहले से बिजली प्रवाहित पोल की चपेट में आने से सूरज कुमार को करंट लग गया और उसकी तड़प-तड़प कर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने नगर थाने के सामने शव रख कर सड़क जाम कर दी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सूरज कुमार मॉल में काम करता था। मॉल से काम करने के बाद वह खाना खाने के लिए जा रहा था। तभी नगर थाने के सामने ही बिजली के पोल में सट गया। इस वजह से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण सूरज कुमार की मौत हुई है। परिजनों ने यह भी कहा कि सामने नगर थाना होने के बावजूद भी पुलिस युवक को पानी से निकाल कर इलाज कराने के लिए नहीं ले गई। अगर समय से उसे पानी से निकालकर इलाज के लिए ले जाती तो उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर पहुंचकर नगर थाना पुलिस किसी तरह मामले को शांत कराने में जुट गई। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए। बताया जा रहा है कि मृतक सूरज कुमार घर का एकलौता कमाऊ युवक था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed