फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth beaten to death in Jalalpur Village of Nalanda Bihar police engaged in investigation

Bihar News: नालंदा में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, थाने से महज 50 मीटर दूर हुई घटना

Wed, 08 Feb 2023 10:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 08 Feb 2023 10:13 PM IST
सार

मृतक के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि जलालपुर गांव में युवक को कुछ लोगों ने पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसी स्थिति में उसे निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Youth beaten to death in Jalalpur Village of Nalanda Bihar police engaged in investigation
सदर अस्पताल के बाहर मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र जलालपुर गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि घटना थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई। परिजनों का आरोप है कि युवक अपनी बीमार मां के लिए पैसा इकट्ठा करने गया था। उसके साथ गांव के दो दोस्त भी थे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


घटना की जानकारी दोस्तों ने ही पीड़ित परिवार को दी। उन्होंने बताया कि युवक को कुछ लोगों ने पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसी स्थिति में उसे निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पहचान युवक निरंजन कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर नालंदा के सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस पीड़ित पक्ष का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

सदर डीएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. अनुसंधान के सिलसिले में हत्या का कारण और कौन लोग इसमें शामिल हैं। इन सभी बिंदुओं पर बारीकी से तफ्तीश की जाएगी। उसके बाद दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed