फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Young man Went to listen Bhagwat Katha was shot in Araria: Road jammed for 7 hours after death

अररिया में भागवत कथा सुनने गए युवक को गोली मारी: इलाज के दौरान मौत के बाद 7 घंटे सड़क जाम

Tue, 13 Dec 2022 02:29 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Tue, 13 Dec 2022 02:29 PM IST
सार

अररिया जिले के बौसी थाना अंतर्गत बसैटी गांव में अपराधियों ने सोमवार की देर रात युवक को गोली मार दी। पूर्णिया के रास्ते में उसकी मौत हो जाने के बाद मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने 7 घंटे जाम रखा।

विज्ञापन
Young man Went to listen Bhagwat Katha was shot in Araria: Road jammed for 7 hours after death
अररिया में हत्या के बाद 7 घंटे जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अररिया जिले के बौसी थाना अंतर्गत बसैटी गांव में अपराधियों ने सोमवार की देर रात युवक को गोली मार दी, जिसे आननफानन में इलाज के लिए पूर्णिया भेजा गया। रास्ते में उसकी मौत हो जाने के बाद मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने डाकबंगला बसैटी मार्ग पर अवस्थित बसैटी बाजार में सुबह 6 बजे से सड़क जाम कर आगजनी के साथ प्रदर्शन किया। दोपहर बाद एक बजे जाम खत्म हुआ। इस दौरान पुलिस पर प्रदर्शनकारी काफी आक्रोशित दिखे। लोगों का गुस्सा किसी भी तरह कम नहीं हो रहा था। प्रदर्शनकारी वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन

पूर्णिया में रहकर पढ़ता था गौतम
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात में युवक गौतम स्वर्णकार भागवत कथा सुनने गया था। इस दौरान किसी युवक से उसकी कहासुनी हो गई और फिर उसी ने गौतम को गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गया। गोली मारने की वजह कोई दुश्मनी थी या तात्कालिक वजह, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। मृत युवक बसैटी गांव निवासी लल्ला स्वर्णकार का बेटा था। वह पूर्णिया में रहकर पढ़ाई करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed