फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Young man returning home becomes victim of road accident

Bihar News: घर लौट रहा युवक सड़क हादसे का हुआ शिकार, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत

Tue, 27 Feb 2024 02:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 27 Feb 2024 02:41 PM IST
सार

Bihar News: बेतिया में किसी की खुशी को कैमरे में कैद कर यादगार बनाने गए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। घटना जिले के बेतिया-मोतिहारी मुख्यपथ स्थित नानोसती चौक की है। वहीं मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत परसाइन गांव निवासी शंभू शाह के पुत्र राजेश कुमार (19) के रूप में की गई है।

विज्ञापन
Young man returning home becomes victim of road accident
घर लौट रहा युवक सड़क हादसे का हुआ शिकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिली जानकारी के अनुसार मृतक वीडियोग्राफी का काम करता था और वह एक शादी समारोह में वीडियोग्राफी करने के लिए गया हुआ था। इस दौरान वो मंगलवार की सुबह अपने घर को लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन मृतक को रौंदता हुआ फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
सुनसान जगह होने के कारण किसी को भी दुर्घटना की जानकारी नहीं मिली। घंटों युवक सड़क पर छटपटाता रहा। जिसके बाद लोगों की नजर घायल युवक पर पड़ी। आनन-फानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना मझौलिया पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची ने युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। वहीं बेतिया जीएमसीएच जाने के बाद डाॅक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इधर, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed