फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Young man killed and hanged body in house in Vaishali; Family members became enemies over land dispute

Bihar Crime: युवक की हत्या कर शव घर में टांगा; इस बात के लिए परिवार वाले ही बने दुश्मन, जानें मामला

Sun, 22 Oct 2023 12:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 22 Oct 2023 12:55 PM IST
सार

Bihar News: वैशाली में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला। परिवार वाले हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। इस हत्या का आरोप परिवार वालों पर ही लग रहा है। पुलिस मामले की हर बिंदु से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Young man killed and hanged body in house in Vaishali; Family members became enemies over land dispute
मृतक अमित कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के वैशाली के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के कुंवारी बुजुर्ग में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। परिवार वाले सुबह सोकर उठे तो घर का मंजर देखा। उसके बाद से रो-रो कर परिजनों का बुरा हाल है। इस घटना की सूचना गंगा ब्रिज थाना को दी गई। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। वहीं, परिवार वाले युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं।

विज्ञापन


भाई और अज्ञात लोग ले गए थे बाहर
जानकारी के मुताबिक, युवक की पहचान कुंवारी बुजुर्ग निवासी संजय राय के बेटे अमित कुमार (21) के रूप में हुई है। अमित गाड़ी चलाकर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वहीं, मृतक के पिता ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर भाई से ही विवाद था। देर रात भाई और अज्ञात लोग अमित को उठाकर बाहर ले गए। उसके बाद उसकी हत्या कर उसका शव घर में टांग दिया।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक लगभग रात के 12 बजे तक जगा हुआ था और मोबाइल देख रहा था। लोगों ने आशंका जताई कि 12 बजे के बाद ही युवक की हत्या की गई है। पुलिस हर बिंदु से जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस ने हाजीपुर सदर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन विवाद को लेकर हुई युवक की हत्या
वहीं, मृतक के चाचा अजय कुमार राय ने बताया कि हम चार भाई हैं और हमारे पिता जी जॉब करते थे। उनका निधन हो जाने पर उनके स्थान पर मेरे बड़े भाई की अनुकंपा नियुक्ति हुई थी। घर में सभी संयुक्त परिवार के तौर पर रह रहे थे। लेकिन संपत्ति का बंटवारा किसी भाई का नहीं हुआ था। बंटवारे को लेकर बड़े भाई और उनकी पत्नी बार-बार घर में झगड़ा लड़ाई करते रहते थे। सभी जमीन को अपने कब्जे में रखा था। हम लोग अपना हिस्सा मांगते हैं तो हम लोगों को मारने की धमकी देते हैं। जमीनी विवाद को लेकर ही उन्होंने इस लड़के का हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है। फिलहाल घटना के बाद वे सभी फरार हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed