फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Young man brutally murdered in Patna, taken away from home, made to drink alcohol and then beaten to death

Bihar News : पटना में युवक की निर्मम हत्या, घर से बुलाकर ले गए, शराब पिलाई फिर पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 05 Nov 2023 01:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 05 Nov 2023 01:14 PM IST
सार

परिजनों का आरोप है कि मुंशी महतो और उसके चाचा साधु महतो ने मिलकर दिलीप साहू को पहले बुरी तरह डंडे से पीटा। इसके बाद बिजली के तार से करंट लगाकर निर्मम हत्या कर दी

विज्ञापन
Young man brutally murdered in Patna, taken away from home, made to drink alcohol and then beaten to death
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पटना के दनियावां थाना के औराई बेनीपुर गांव में एक 43 साल के शख्स की निर्मम तरीके से पीट-पीट कर और करंट लगाकर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही दनियावां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। दनियावां थाना के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया की हत्या का कारण आपसी विवाद की बात परिवार के लोगों द्वारा लगाया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मुंशी महतो ने दिलीप साहू को जमकर शराब पिलायी।
बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात बेनीपुर औराई गांव के निवासी दिलीप साव गांव के ही बगल के मुंशी महतो बुला कर ले गए। बताया जा रहा है कि मुंशी महतो ने दिलीप साहू को जमकर शराब पिलायी। दिलीप साव के पास 40 हजार कैश था। परिजनों का आरोप है कि मुंशी महतो और उसके चाचा साधु महतो ने मिलकर दिलीप साहू को पहले बुरी तरह डंडे से पीटा। इसके बाद बिजली के तार से करंट लगाकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद दोनों चाचा भतीजा मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दनियावां थाने को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के बाद 40 हजार कैश भी ले उड़े हत्यारे
सूचना के बाद मौके पर पहुंची दनियावां थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने पर ले आई और वहां से पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पटना भेज दिया। मृतक के भाई सुधीर कुमार ने बताया कि शनिवार को दिलीप मवेशी बेचने जा रहा था। तभी पड़ोसी मुंशी महतो आया और कहा कि यह मवेशी मुझे बेच दो। कम कीमत मिलने के कारण दिलीप ने मवेशी बेचने से इनकार कर दिया। और बाजार जाकर मवेशी को 40 हजार रुपये में बेच दिया। इसी खुन्नस से मुंशी महतो घर आया। दिलीप को घर से बुलाकर ले गए। इसके बाद शराब पिलाकर उसे मार डाला। साथ उसके पास मौजूद 40 हजार रुपये भी छीन लिया। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed