फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Woman who reached for sinus operation in Darbhanga lost her eyesight, doctor accused of negligence

Bihar News: साइनस का ऑपरेशन कराने पहुंची महिला गंवा बैठी आंख की रोशनी, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Tue, 23 May 2023 12:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 23 May 2023 12:22 PM IST
सार

अरुण कुमार राय ने बताया कि डॉक्टर की सलाह के बाद हम लोग ऑपरेशन के लिए तैयार हो गए। इसके बाद डॉ. मोना सरावगी ने उनकी बहन की नाक का ऑपरेशन कर दिया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के बाद से ही मेरी विधवा बहन की बाएं आंख की रोशनी चली गई है। वहीं, अरुण ने कहा कि आंख की रोशनी चले जाने के कारण उनकी बहन डिप्रेशन में चली गई है।

विज्ञापन
Woman who reached for sinus operation in Darbhanga lost her eyesight, doctor accused of negligence
पीड़ित महिला रेखा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले के एक अस्पताल में साइनस का इलाज कराने गई एक महिला मरीज की ऑपरेशन के बाद बाएं आंख की रोशनी चली गई। यह मामला जिले के बेंता स्थित पन्ना यूरो एंड ईएनटी अस्पताल का है। इसके बाद मरीज के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। फिर इस घटना की लिखित शिकायत लहेरियासराय थाना में की।

विज्ञापन


दरअसल, मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र के बेहट गांव निवासी सीमा राय उर्फ रेखा देवी (52) को उनके भाई अरुण कुमार राय ने पन्ना यूरो एंड ईएनटी अस्पताल में 19 नवंबर को नाक के साइनस के ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया था। भर्ती करने से पहले डॉ. मोना सरावगी ने सभी प्रकार की जांच करवाई थीं। उसके बाद डॉक्टर ने कहा कि मरीज की दाहिने नाक का ऑपरेशन होगा, क्योंकि नाक में मांस भर गया है।
विज्ञापन



पीड़िता महिला के भाई अरुण कुमार

अरुण कुमार राय ने बताया कि डॉक्टर की सलाह के बाद हम लोग ऑपरेशन के लिए तैयार हो गए। इसके बाद डॉ. मोना सरावगी ने उनकी बहन की नाक का ऑपरेशन कर दिया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के बाद से ही मेरी विधवा बहन की बाएं आंख की रोशनी चली गई है। वहीं, अरुण ने कहा कि आंख की रोशनी चले जाने के कारण उनकी बहन डिप्रेशन में चली गई है। उन्होंने कहा कि उनकी बहन सिलाई-कढ़ाई करके किसी प्रकार अपनी रोजी-रोटी चलाती थी। ऐसे में डॉक्टर की लापरवाही के कारण एक आंख की रोशनी चली जाना उसकी जिंदगी के खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत उन्होंने थाना में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉ. मोना सरावगी, पन्ना न्यूरो एंड ईएनटी अस्पताल

पन्ना यूरो एंड ईएनटी अस्पताल की डॉ. मोना सरावगी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोप को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के इलाज में काफी रिस्क होता है। मेडिकल साइंस के मुताबिक भी आंखों की रोशनी जाने का अंदेशा रहता है। वहीं, डॉक्टर ने कहा कि ऑपरेशन से पहले इस बात की जानकारी मरीज और परिजन को दे दी गई थी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के बाद जब मरीज की एक आंख की रोशनी चली गई तो हम लोगों ने तुरंत मरीज को आंख विशेषज्ञ के पास भेजकर चेक करवाया। चेकअप के दौरान पता चला कि आंख में किसी प्रकार का समस्या नहीं है। 15 दिनों में आंख की रोशनी वापस आ जाएगी। वहीं, उन्होंने कहा कि इलाज का खर्चा अस्पताल खुद वहन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed