फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Woman scorched due to electric wire in Saharsa, died during treatment, family mourned

Bihar: सहरसा में बिजली के तार की चपेट में आने से झुलसी महिला, इलाज के दौरान हुई मौत, परिवार शोक में डूबा

Mon, 24 Apr 2023 05:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 24 Apr 2023 05:23 PM IST
सार

मृतका के पति मसुदन यादव ने बताया कि उसकी पत्नी वीणा देवी कल बांस लेकर आ रही थी। रास्ते में बांस बिजली के तार से सट गया, जिससे मेरी पत्नी को करेंट लग गया और झुलस गई। उसके बाद घायल अवस्था में पत्नी को सिमरीबख्तियारपुर अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Woman scorched due to electric wire in Saharsa, died during treatment, family mourned
मृतका वीणा देवी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सहरसा में रविवार की देर शाम बिजली के तार की चपेट में आने से वीणा देवी (42) नामक महिला झुलस गई। आनन-फानन में परिजनों ने घायल महिला को नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना सहरसा जिले के सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भतपूरा गांव की बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और जांच में जुट गई।

विज्ञापन


मृतका के पति मसुदन यादव ने बताया कि उसकी पत्नी वीणा देवी कल बांस लेकर आ रही थी। रास्ते में बांस बिजली के तार से सट गया, जिससे मेरी पत्नी को करेंट लग गया और झुलस गई। उसके बाद घायल अवस्था में पत्नी को सिमरीबख्तियारपुर अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। अभी पोस्टमार्टम करवाने सदर अस्पताल सहरसा आए हैं।
विज्ञापन


सिमरीबख्तियारपुर थाने के चौकीदार दीपनारायण पासवान ने बताया कि बहियार से बसबिट्टी से बांस लेकर उक्त महिला घर आ रही थी। रास्ते में बिजली का तार लटका हुआ था। उसी तार में बांस छू गया, जिससे महिला को करेंट लग गया। जख्मी अवस्था में सिमरीबख्तियारपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उक्त महिला की मौत हो गई। अभी पोस्टमार्टम करवाने सहरसा आए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर सिमरीबख्तियारपुर थाना के अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed